अगर गलती से खंडित हो जाए हरतालिका तीज व्रत, तो कर ले ये उपाय,प्रसन्न होंगी मां गौरी

इस हरतालिका तीज व्रत में मां पार्वती और शिवजी की पूजा की जाती है। हालांकि इस व्रत को छोड़ना बहुत ही पाप माना जाता है। लेकिन अगर भूल से यह व्रत खंडित हो जाता है तो कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको करने से इसका पूरा फल मिलता है।

317
Hartalika Teej 2023

Haratalika Teej 2023: हिंदू धर्म में पति की लंबी उम्र और घर की खुशहाली के लिए महिलाएं कई सारे व्रत रखती हैं। इन्हीं में से एक कठिन व्रत हरतालिका तीज व्रत भी रखा जाता है। सभी व्रतों में से सबसे कठिन व्रत यह माना जाता है। इस व्रत में महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और फिर अगले दिन शुभ मुहूर्त में पूजा करने के बाद व्रत खोलती हैं। इसी के साथ व्रत में रात्रि जागरण भी किया जाता है। यह व्रत भाद्र की शुक्ल तृतीया को रखा जाता है। इस बार हरतालिका तीज 18 सितंबर 2023 को पड़ रही है। धर्म शास्त्रों के अनुसार इस व्रत को सबसे पहले माता पार्वती ने रखा था इसी व्रत के वरदान से उन्हें पति के रूप में महादेव मिले थे। इसीलिए इस हरतालिका तीज व्रत में मां पार्वती और शिवजी की पूजा की जाती है। हालांकि इस व्रत को छोड़ना बहुत ही पाप माना जाता है। लेकिन अगर भूल से यह व्रत खंडित हो जाता है तो कुछ ऐसे उपाय हैं जिनको करने से इसका पूरा फल मिलता है।

हरतालिका खंडित होने पर करे ये उपाय

यदि भूल से यह व्रत खंडित हो जाए तो किसी पंडित या पुरोहित से पूछ कर दान करें ऐसा करने से भगवान आपकी गलती को क्षमा कर देंगे। हरतालिका तीज व्रत टूटने पर सुहागन महिलाओं को सुहाग का सामान भेंट करना चाहिए।

-अगर हरतालिका तीज व्रत में गलती से कुछ खा पी लेते हैं तो व्रत दोष दूर करने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्ति बनाएं और फिर उनका पंचामृत से स्नान कराएं इसके बाद मूर्ति पर अक्षत, फूल, गंध आदि लगाकर उनका श्रृंगार करें और विध- विधान से पूजा करें ऐसा करने से व्रत का पूरा फल आपको मिलेगा।

-यदि भूल बस हरतालिका तीज व्रत टूट जाता है तो भगवान से क्षमा मांगे भगवान आपके अनजाने में हुई गलतियों को माफ कर देंगे।

-यदि गर्भधारण ,सेहत संबंधी किसी समस्या के कारण महिला हरतालिका तीज का कठिन व्रत रखने में सक्षम ना हो तो उसके बदले में उसका पति भी यह व्रत रख सकता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

 

Read More-Astro: करियर पर सबसे ज्यादा फोकस करते हैं इस माह में जन्मे लोग, जाने इनका स्वभाव