इस दिन बस्ती का दौरा करेंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, तैयारी में जुटा प्रशासन

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल 4 सितंबर को दौरा करने आ रही है जिसको लेकर प्रशासन तैयारीयों में जुट गया है। मेडिकल कॉलेज महिला अस्पताल सहित अन्य संस्थाओं पर निरीक्षण के बाद डीएम ने सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दे दिए हैं। कार्यक्रम जनपद में आगामी 4 सितंबर को प्रस्तावित है।

अमृत सरोवर का निरीक्षण कर सकती है राज्यपाल

बताया जा रहा है कि राज्यपाल यहां के अमृतसरोवर का निरीक्षण करेंगी। कार्यक्रम को लेकर डीएम प्रियंका निरंजन ने विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम लेदवा में अमृत सरोवर,ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। वहीं डीएम ने शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें कार्यों की समीक्षा की गई। अमृत सरोवर में निरीक्षण करते दौरान जो कमियां मिली है उनको सुधारने के निर्देश दिए हैं।

गांव को सजाने संवारने की कर दी गई शुरुआत

वही राज्यपाल के आने की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। डीएम प्रियंका निरंजन ने आंगनबाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालय का स्वयं निरीक्षण किया और कहा कि खामियों को हर हाल में समय पर सही कर लिया जाए। इसके बाद गांव को सजाने और संवारने की तैयारियां जोरों से शुरू हो गई हैं। इस मौके पर सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा,सीडीओ राजेश कुमार प्रजापति, जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ,एसडीओ सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More-बस्ती जेल में बंद ‘बहनों’ से राखी बंधवाने पहुंचे SP गोपाल कृष्ण चौधरी, नजारा देख भावुक हुए कर्मचारी

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img