पति रणबीर के साथ नए घर का मुआयना करने पहुंची Alia Bhatt, इस अंदाज में नजर आए कपल

Alia Bhatt Ranbir Kapoor: हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट अभी हाल ही में ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ फिल्म में रणवीर सिंह के साथ नजर आई थी। अब इस समय आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं दरअसल उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ अपने नए घर का मुआयना करने पहुंची हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर गुरुवार शाम अपने नए घर का मुआयना करने पहुंचे हैं। जिसमें दोनों अपने घर की कंस्ट्रक्शन साइट पर दिखाई दे रहे हैं।

नए घर का मुआयना करने पहुंचे आलिया- रणबीर

दरअसल आलिया और रणबीर का जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है आलिया भट्ट व्हाइट शर्ट और डेनिम शर्ट के साथ नजर आ रही है इस दौरान वह बहुत ही क्यूट लग रही है वहीं रणबीर कपूर व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में दिख रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी मां नीतू कपूर और बेटी रहा कपूर के साथ साल 2023 के लास्ट तक अपने नए घर में शिफ्ट हो सकते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

1980 में ऋषि और नीतू ने खरीदा था बंगला

दरअसल रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने 1980 में पाली हिल में एक बंगला खरीदा था जिसका नाम राज और कृष्णा कपूर के नाम पर रखा गया जो कि ऋषि कपूर के माता-पिता थे। अब इस बंगले को फिर से तोड़कर बनाया जा रहा है। यह बंगला 8 फ्लोर का है यह करीब 3 साल से बनवाया जा रहा है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस बंगले में साल के आखिरी तक शिफ्ट हो सकते हैं।

Read More-इस शख्स ने ‘गदर 2’ के मेकर्स पर लगाए गंभीर आरोप, फिल्म को लेकर किया चौकाने वाला खुलासा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img