UP: बेटी की शादी होने से पहले ही समधी के साथ फरार हुई लड़की की मां, अब इस बात की कर रही जिद

Love affair: यूपी के शाहजहांपुर से बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक 4 बच्चे की मां अपनी बेटी के ससुर के साथ ही फरार हो गई। बेटी को विदा करने से पहले ही लड़की की मां अपने समधी के साथ भाग गई जैसे ही इस बात की जानकारी परिजनों को पता चली तो हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता एक व्यक्ति के यहां तय कराया और दोनों परिवारों के बीच संपर्क और आना-जाना शुरू हो गया‌। इसी बीच लड़की की मां को लड़के के चाचा से प्यार हो गया और दोनों शादी होने से पहले ही फरार हो गए।

दुल्हन के चचेरे ससुर के साथ गायब हुई मां

दरअसल यह मामला उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है जहां समधी समधन का प्रेम प्रसंग इस वक्त काफी चर्चा में बना हुआ है। शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी कलान थाना अंतर्गत गांव में तय की थी। शादी तय होते ही दोनों रिश्तेदारों के बीच आना जाना शुरू हुआ और लड़की की मां का प्रेम प्रसंग युवती के चचेरे ससुर के साथ शुरू हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई की चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर समझने की कोशिश की गई लेकिन महिला नहीं मानी।

प्रेमी समधी के साथ रहना चाहती हैं महिला

जब पुलिस ने थाने बुलाकर महिला को समझाया लेकिन महिला नहीं मानी और वह इस बात पर अड़ी रही कि उसे प्रेमी के साथ ही रहना है। इस पूरे मामले में प्रेमी ने भी महिला का पूरा साथ दिया। इस हैरान कर देने वाले मामले की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी पर शांति भंग का चालान कर दिया पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Read More-इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक किया सन्यास तोड़ने का ऐलान, भारत में खेलेगा विश्व कप

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img