बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इससे पहले उनकी एक और फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर हुआ विवाद अभी भी सुर्खियों में बना हुआ है। इस फिल्म का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी विरोध देखने को मिला था। कई संगठनों और लोगों ने इस टाइटल पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि यह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। बाद में कोर्ट के निर्देश के बाद मेकर्स को फिल्म का टाइटल बदलना पड़ा। हालांकि, इसके बाद भी फिल्म की रिलीज को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
मेकर्स ने तुरंत बदला टाइटल, विवाद को किया शांत करने की कोशिश
मनोज बाजपेयी ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब यह विवाद शुरू हुआ तो टीम को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मामला इतना बड़ा बन जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही लोगों की आपत्तियां सामने आईं, मेकर्स ने तुरंत फैसला लेते हुए टाइटल बदल दिया। एक्टर के मुताबिक, पूरी टीम ने दो दिनों के अंदर स्थिति को संभालने की कोशिश की। मनोज ने कहा कि उनके लिए टाइटल बदलना कोई बड़ी समस्या नहीं थी, क्योंकि क्रिएटिव लोग हमेशा नए विकल्प खोज सकते हैं। उनका कहना था कि एक अच्छे टाइटल की कमी नहीं होती और फिल्म की असली पहचान उसकी कहानी होती है।
‘मुझे धमकियां मिलीं, परिवार भी परेशान हुआ’ – मनोज बाजपेयी
विवाद के दौरान मनोज बाजपेयी को व्यक्तिगत तौर पर भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें सोशल मीडिया पर न सिर्फ ट्रोल किया गया, बल्कि धमकियां भी मिलीं। एक्टर ने कहा कि इस पूरे विवाद का असर उनके परिवार पर भी पड़ा और वे काफी डर गए थे। मनोज ने बताया कि जब तक माफी या स्पष्टीकरण नहीं आया था, तब तक पूरी टीम तनाव में रही। हालांकि, बाद में सभी ने स्थिति को शांत दिमाग से संभाला और आगे बढ़ने का फैसला किया।
‘बहस करने की एनर्जी नहीं है’ – बोले एक्टर
मनोज बाजपेयी ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि बिना पूरी जानकारी के लोग किसी भी मुद्दे पर तुरंत राय बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसे लोगों से बहस करना पसंद नहीं करते जो पहले समझने की कोशिश नहीं करते और सीधे निष्कर्ष निकाल लेते हैं। उनके मुताबिक, हर मुद्दे को समझने के बाद ही उस पर राय बनानी चाहिए। एक्टर ने साफ कहा कि उनके पास ऐसी बहसों के लिए समय और ऊर्जा नहीं है। वह अपना ध्यान सिर्फ काम और क्रिएटिव कामों पर लगाना पसंद करते हैं।
Read more-अजित कुमार के घर आखिर ऐसा क्या हुआ कि पहुंचे विजय और तृषा? सामने आई भावुक कर देने वाली वजह






