Friday, November 14, 2025

दक्षिण दिशा में इन पौधों को लगाने से माना जाता है बहुत अशुभ, घर से रूठ कर चली जाती है मां लक्ष्मी

Plants Vastu Shastra: वास्तुशास्त्र में पेड़ पौधों के बारे में भी जिक्र किया गया है। अगर पेड़ पौधों को सही दिशा में लगाया जाए तो कभी भी नकारात्मक उर्जा घर में वास नहीं करती है। कुछ ऐसे पेड़ होते हैं जिनको भूलकर भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए नहीं तो बहुत ही अशुभ माना जाता है‌। वास्तु शास्त्र में उन पौधों का जिक्र भी किया गया है।

तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत ही पुनीत माना जाता है। मान्यता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी जी का वास होता है इस पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए मां लक्ष्मी क्रोधित हो जाती हैं। इस पौधे को पूर्व या उत्तर दिशा में लगाना सर्वश्रेष्ठ माना जाता है।

शमी का पौधा

घर में या पौधा लगाने से परिवार पर शनिदेव की कृपा बरसती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शमी के पौधे को शनिदेव से जोड़ा जाता है् इस पौधे को दक्षिण दिशा में कभी नहीं लगाना चाहिए पूर्व या ईशान कोण पर शमी का पौधा लगाना चाहिए।

केले का पेड़

मान्यता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु जी का वास होता है घर की पूर्व दिशा में या उत्तर दिशा में ही केले का पेड़ लगाना चाहिए। इसे कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है।

मनी प्लांट

घर की पूर्व या उत्तर दिशा में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए। गलती से भी इसे दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी का वास होता है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है)

Read More-Astro: 6 दिन बाद इन राशि वालों को मिलेगी खुशियों की सौगात, दोनों हाथों से बटोरोगे पैसा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img