इस्तीफे के इनकार बीच ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे अखिलेश यादव! क्या आने वाला है संवैधानिक संकट?

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों के बाद राज्य की राजनीति में असमंजस और तनाव दोनों बढ़ते नजर आ रहे हैं। 294 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि चुनाव निष्पक्ष नहीं थे और उनकी पार्टी की हार वास्तविक जनादेश का प्रतिबिंब नहीं है। इस बयान के बाद राज्य में संवैधानिक स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई है। राजनीतिक विश्लेषक इसे असामान्य स्थिति बता रहे हैं, क्योंकि सत्ता परिवर्तन के बावजूद मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

अखिलेश यादव का दौरा

इसी बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव 7 मई को पश्चिम बंगाल पहुंचकर ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, वह सुबह लखनऊ से रवाना होकर सीधे कोलकाता पहुंचेंगे। इस दौरे को महज शिष्टाचार मुलाकात नहीं बल्कि राजनीतिक समर्थन के संकेत के रूप में देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव इस संवेदनशील समय में ममता बनर्जी के साथ खड़े होकर विपक्षी एकजुटता का संदेश देना चाहते हैं। यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब राज्य की राजनीति में अनिश्चितता और टकराव की आशंकाएं बढ़ रही हैं।

 इस्तीफा देने से इनकार

ममता बनर्जी ने चुनाव परिणामों को स्वीकार करने से इनकार करते हुए इसे साजिश बताया है। उनका कहना है कि उनकी पार्टी चुनाव आयोग से लड़ रही थी, न कि किसी राजनीतिक दल से। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह इस्तीफा नहीं देंगी, क्योंकि उनके अनुसार यह हार जनता के फैसले की वजह से नहीं बल्कि एक सुनियोजित प्रक्रिया का परिणाम है। तृणमूल कांग्रेस को जहां 80 सीटों पर सिमटना पड़ा, वहीं बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर सरकार बनाने का दावा मजबूत किया है। इस स्थिति में ममता का रुख राज्य में संवैधानिक प्रक्रिया को लेकर नई बहस को जन्म दे रहा है।

संवैधानिक संकट की आशंका

राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौजूदा मुख्यमंत्री इस्तीफा नहीं देती हैं, तो राज्य में संवैधानिक जटिलता पैदा हो सकती है। ऐसी स्थिति में राज्यपाल की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है और आगे की कार्रवाई संविधान के प्रावधानों के अनुसार तय होती है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़कर देख रहा है, जबकि सत्तारूढ़ पक्ष अपने रुख पर कायम है। अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात से यह भी संकेत मिल सकता है कि विपक्ष इस पूरे मामले में किस रणनीति के साथ आगे बढ़ेगा। फिलहाल, पूरे देश की नजर बंगाल की इस सियासी स्थिति पर टिकी हुई है।

Read More-ऑपरेशन सिंदूर से है जालंधर-अमृतसर ब्लास्ट्स का कनेंक्शन? पंजाब धमाकों पर DGP का बड़ा खुलासा

 

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img