Monday, December 29, 2025

MS धोनी का नया अंदाज! US Open में दिखा माही का जलवा, वायरल वीडियो ने जीता फैंस का दिल

MS Dhoni Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि टेनिस टूर्नामेंट US Open 2025 है। माही को हाल ही में यूएस ओपन में टेनिस सुपरस्टार नोवाक जोकोविच का मैच देखते हुए कैमरे में कैद किया गया। जैसे ही धोनी का वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने उसे हाथों-हाथ वायरल कर दिया। क्रिकेट के मैदान पर अपने कूल अंदाज के लिए मशहूर माही यहां भी अपने स्टाइल से फैंस का दिल जीतते नजर आए।

फैंस बोले ‘माही का जलवा हर जगह’

सोशल मीडिया पर धोनी का यह वीडियो वायरल होते ही फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने लिखा, “माही का जलवा हर जगह बरकरार है,” तो किसी ने कहा, “क्रिकेट के बाद अब टेनिस कोर्ट पर भी माही की एंट्री!” धोनी को नोवाक जोकोविच के मैच का आनंद लेते देख फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया। उनका यह स्टाइलिश अंदाज और कैमरे की ओर हाथ हिलाकर फैंस को रिस्पॉन्स देना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

क्रिकेट से दूर, लाइमलाइट में बने रहे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। IPL में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के रूप में वह अभी भी मैदान पर नजर आते हैं। अब टेनिस कोर्ट पर उनकी मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि धोनी चाहे क्रिकेट मैदान पर हों या खेल का आनंद ले रहे हों, उनके फैंस हर जगह उनका पीछा नहीं छोड़ते। इस वीडियो के बाद से सोशल मीडिया पर माही के हजारों पोस्ट वायरल हो चुके हैं।

Read more-गणपति पंडाल में दिखा बच्चन परिवार का जलवा, आराध्या की लंबाई देख फैंस हुए हैरान

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...

सिंगल-डबल भूल गए अभिषेक शर्मा! एक घंटे में 45 छक्कों से मचा दी तबाही

टीम इंडिया के उभरते सितारे और मौजूदा समय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img