Sunday, December 21, 2025

बस्ती जिले के डॉक्टरों ने कर दिया कमाल! बिना ICU और वेंटिलेटर के महिला के पेट से निकाला 14 किलो का ट्यूमर

Basti News: कहते हैं कि जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है। भगवान किसी न किसी को आपकी मदद के लिए फरिश्ता बनाकर भेज ही देते हैं। उत्तर प्रदेश में बस्ती जिला अस्पताल के चार डॉक्टरों के पैनल ने एक गरीब महिला की जान बचा ली। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के डॉक्टरों ने एक गरीब महिला का सफल ऑपरेशन कर उसके पेट से 14 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला है। हैरानी की बात यह है कि यह बड़ा ऑपरेशन आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा के बिना किया गया। बताया जा रहा महिला आर्थिक संकट से जूझ रही थी और वह अपना इलाज नहीं करा पा रही थी।

कई प्राइवेट अस्पतालों के महिला ने लगाए थे चक्कर

बस्ती जनपद के नगर थाना क्षेत्र के भवसिंघपुर गांव की रहने वाली किरन काफी दिनों से पेट दर्द की समस्या से परेशान रहती थी। असहनीय पेट दर्द से वह तड़प रही थी उसके परिजनों ने लखनऊ और दिल्ली के बड़े प्राइवेट अस्पतालों में जांच कराई इसके बाद पता चला कि उसके पेट में बड़ा ट्यूमर है। प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन में लाखों का खर्च बताया गया जो उसे गरीब परिवार के बजट से बाहर था। इसके बाद परिजनों ने बस्ती जिला अस्पताल के डॉक्टर अनिल कुमार को दिखाया। महिला के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर अनिल के नेतृत्व में चार डॉक्टरों का पैनल बना। लेकिन समस्या थी कि जिला अस्पताल में बेहतर ओटी की व्यवस्था नहीं थी बिना वेंटीलेटर के ढाई घंटे तक महिला को बेहोश भी रखना था।

महिला के लिए भगवान बने बस्ती के डॉक्टर

संसाधन और उपकरणों की कमी के बावजूद भी चार डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन शुरू कर दिया। ढाई घंटे के ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से 14 किलो का ट्यूमर निकाला गया। ऑपरेशन सफल रहा महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। सर्जन डॉक्टर राजेश पटेल, डॉक्टर अरशद अहमद, डॉक्टर अनिल सिंह और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर असलम की टीम ने मिलकर ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन पर केवल 10 हजार रुपये का खर्च आया।

Read More-‘अगले 3 साल में उत्तर प्रदेश से खत्म हो जाएगी गरीबी’ सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img