Friday, December 5, 2025

सूर्य और शनि का होने जा रहा महागोचर, इन 3 राशि वालों के करियर में होगा फायदा

Surya Shani Yuti Rashifal: ग्रह नक्षत्र का गोचर व्यक्ति के जीवन में सुख-दुख, सफलता- असफलता, स्वस्थ, करियर विवाह और धन से जुड़ी घटनाओं को प्रभावित करता है। सौरमंडल का प्रत्येक ग्रह और नक्षत्र एक निश्चित समय के लिए राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 12 फरवरी को ग्रहो के राजा सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में चले जाएंगे। इस राशि में शनि देव पहले से ही विराजमान है। कुंभ राशि शनि देव की राशि मानी जाती है। सूर्य और शनि का महागोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य और शनि की युति बहुत ही लाभकारी रहेगी। रिश्ते पहले से मजबूत होंगे सेहत अच्छी रहेगी। आमदनी में वृद्धि के योग बनेंगे व्यापार में जबर्दस्त आर्थिक उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिलेगी संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

सिंह राशि

शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा है। अनावश्यक तनाव से मुक्ति मिलेगी। साझेदारी से किया गया काम फायदेमंद साबित होगा नौकरी पैसा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। मानसिक स्थिति पहले से ही अच्छी होगी। किसी प्रकार का नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से आपको छुटकारा मिलेगा। परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

मेष राशि

जमीन से जुड़े कार्यों में धन लाभ होगा। कारोबार में आर्थिक विस्तार हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति होगी। पति-पत्नी के बीच तनाव दूर होगा। आर्थिक स्थिति पहले से सुधार हो जाएगी। नौकरी और व्यापार से लेकर करियर के मामले में इस राशि से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। आर्थिक तरक्की के लिए आपके द्वारा की गई मेहनत रंग लाएगी।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-30 साल बाद गुरु की राशि में गोचर करने जा रहे शनि, इन लोगों के जीवन में खूब होगी तरक्की

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img