Thursday, December 4, 2025

बुध की राशि में प्रवेश करने जा रहे वक्री मंगल, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Mangal Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन सभी 12 राशि के जातकों पर गहरा प्रभाव डालती हैं। इस समय मंगल देव वक्री अवस्था में और जल्द ही मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मिथुन बुध देव की राशि मानी जाती है। 21 जनवरी को होने वाला मंगल गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मंगल देव 7 दिसंबर 2025 को वक्री हुए थे और 24 फरवरी 2025 को मार्गी होंगे। इससे पहले ही वह बुध की राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल का गोचर कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए मंगल का गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। यह गोचर नवम भाव में होगा जो भाग्य का भाव है। जिससे रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा। कठिन परिस्थितियों से निपटने की शक्ति और साहस प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें स्वस्थ भी बेहतर रहेगा।

वृषभ राशि

मंगल देव इस राशि वालों के धन भाव में गोचर करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कई स्रोतों से धन आगमन होगा जिससे आपकी वित्तीय स्थिति स्थिर और समृद्ध बने रहेगी। अचानक धन लाभ हो सकता है कोर्ट कचहरी के मामलों से भी छुटकारा मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर बहुत ही शुभ रहेगा। लव लाइफ में सभी समस्याएं समाप्त हो जाएगी। पार्टनर के साथ संबंध मधुर और समझदारी पूर्ण रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलने से जीवन के अन्य क्षेत्रों में भी सकारात्मक बदलाव होंगे।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-मकर संक्रांति पर गलती से भी ना करें इन चीजों का दान, नाराज हो जाएगी मां लक्ष्मी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img