Makar Sakranti 2025: जब सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण में होते हैं तब मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति में दान करना बहुत ही विशेष माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन स्नान के बाद दान करना ही शुभ माना जाता है लेकिन मकर संक्रांति के दिन कुछ ऐसी चीज हैं जो भूल कर भी दान नहीं की जाती हैं।
तेल का दान
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति के दिन भूलकर भी तेल का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन तेल का दान करना बेहद ही अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन तेल का दान करने से दिक्कत आ सकती हैं।
काले रंग के कपड़े
मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान किया जाता है लेकिन इस दिन काले रंग के कपड़े दान नहीं किए जाते हैं। मकर संक्रांति के दिन इस रंग के कपड़ों का दान करना बहुत ही अशुभ माना गया है।
नुकीली चीजे
मकर संक्रांति के दिन अकेली चीजों का दान नहीं किया जाता है। परंपरा के अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर कैंची, चाकू जैसे धारदार वस्तुओं का दान करना और अशुभ माना गया है।
पुरानी और अनुपयोगी चीजें
मकर संक्रांति पर पुराने, फटे हुए कपड़े खराब सामान या अनुपयोगी चीजों का दान करने से बचे हैं। इस दिन साफ सुथरी वस्तुएं दान करनी चाहिए जो आप रिजेक्ट कर चुके हो उन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
चावल या सफेद वस्त्र
इस दिन चावल और सफेद वस्त्र का दान करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह वस्त्र और अनाज चंद्रमा से जुड़े होते हैं जो सूर्य की ऊर्जा के साथ सामंजस्य नहीं रखते हैं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-मकर संक्रांति पर जरूर दान करे ये 1 चीज, होगी मोक्ष की प्राप्ति