एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, कराया गया अस्पताल में भर्ती

एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही डॉक्टरों ने एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde) को स्वास्थ्य की पूरी जांच की सलाह दी है।

99
Eknath Shinde

Eknath Shinde Health: महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण और मुख्यमंत्री पद पर जारी सस्पेंस के बीच एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही डॉक्टरों ने एकनाथ शिंदे ( Eknath Shinde) को स्वास्थ्य की पूरी जांच की सलाह दी है।

हाल पूछने पर क्या बोले एकनाथ शिंदे

जब उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था तब एकनाथ शिंदे से पूछा गया कि उनकी तबीयत कैसी है तो उन्होंने कहा कि ‘बढ़िया है’। एकनाथ शिंदे को ठाणे के जुपिटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 23 नवंबर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद एकनाथ शिंदे की तबीयत बिगड़ गई थी और वह अपने गांव चले गए थे। डॉक्टर ने एकनाथ शिंदे को स्वास्थ्य की पूरी जांच की सलाह दी है। उनकी WBC कम हो गई है उनका डेंगू, मलेरिया टेस्ट नेगेटिव आया है।अधिकारियों ने जानकारी दी है कि स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने के बाद शिंदे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर ने उनकी पूरी जांच की सलाह दी है।

शपथ ग्रहण समारोह की चल रही तैयारी

वही आपको बता दें इस समय महाराष्ट्र में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां चल रही हैं। खबरें आ रही है कि 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण हो सकता है।उस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं। शिंदे के भी शपथ लेने के आसार जताए जा रहे हैं।

Read More-‘मांगे पूरी हुए बिना नहीं जाएंगे घर..’, दिल्ली कूच पर अड़े किसान, पुलिस बोली-किसी भी कीमत पर एंट्री नहीं