रिलीज होने के बाद पंजाब से नाराज हुए अर्शदीप सिंह? सोशल मीडिया से किया अनफॉलो

Arshdeep Singh: आईपीएल 2025 से पहले सभी फ्रेंचाइजी ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई टीम ने अपने कई बड़े और फेवरेट खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। जिसमें से पंजाब किंग्स का भी नाम सामने आ रहा है क्योंकि पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी में इस बार अपने सबसे पसंदीदा गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रिलीज कर दिया जिससे हर कोई हैरान रह गया। जिस कारण अब पंजाब किंग्स और अर्शदीप सिंह के राहें अलग हो चुकी है। लेकिन अर्शदीप के इस फैसले से सभी लोगों के होश उड़ गए हैं।

अर्शदीप सिंह ने पंजाब को किया अनफॉलो

अर्शदीप सिंह पंजाब किंग्स टीम के मुख्य गेंदबाज थे। पिछले सीजन में अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। लेकिन अर्शदीप सिंह को प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स ने अलग कर दिया। जिसके पास सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम हैंडल से अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी को अनफॉलो कर दिया है। इसी के साथ अर्शदीप सिंह ने सोशल मीडिया से वे सभी पोस्ट शेयर डिलीट कर दिए हैं जो पंजाब किंग्स से जुड़ी हुई थी।

अर्शदीप सिंह ने किया अच्छा प्रदर्शन

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए भी अर्शदीप सिंह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा अर्शदीप सिंह इंडियन प्रीमियर लीग में भी अपना हुनर दिखा रहे हैं क्योंकि अर्शदीप सिंह ने 65 आईपीएल के मैच में 76 विकेट ले चुके हैं। इन सब के बाद यह तो साफ हो गया है कि अब अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स मेगा ऑक्शन में फिर से नहीं खरीदेगी।

Read More-ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेहद शानदार है इस बल्लेबाज का रिकॉर्ड, फिर भी नहीं मिला टीम में मौका

Hot this week

पश्चिम बंगाल में मतगणना के बीच TMC-BJP समर्थकों में झड़प, पुलिस ने संभाली कमान

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में मतगणना के दौरान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img