Thursday, December 4, 2025

चेन्नई टेस्ट में Rohit Sharma ने किया था टोटका? वायरल वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर हमेशा ही अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रोहित शर्मा मैदान पर कुछ ना कुछ ऐसा कर देते हैं जिस कारण वह चर्चा में आ जाते हैं स्टांप माइक के दौरान रोहित शर्मा की आवाज कई बार कैद हुई है इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले से रोहित शर्मा का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें रोहित शर्मा एक ऐसी हरकत कर देते हैं जिसे देखकर फैंस हंसने को मजबूर हो जाते हैं।

रोहित शर्मा ने मैदान पर किया जादू

पहले टेस्ट मैच के दौरान जब भारतीय क्रिकेट टीम फील्डिंग कर रही थी तब रोहित शर्मा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ स्लीप पर खड़े थे। फील्डिंग पर जाने से पहले रोहित शर्मा स्टंप की गिल्लियो को इधर से उधर रखते हैं। रोहित शर्मा स्लिप पर जाकर खड़े हो जाते हैं और स्टांप की और फूंक मारने का इशारा करते हैं। रोहित शर्मा की यह घटना कैमरा में कैद हो जाती है जिसके बाद रोहित शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

फैंस भी रह गए हैरान

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस भी हैरान रह गए हैं क्योंकि रोहित शर्मा के रिएक्शन से लग रहा है जैसे वह स्टंप पर जादू कर रहे हैं। रोहित शर्मा का यह फनी वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले टेस्ट मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। लेकिन भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों के विशाल स्कोर से हरा दिया है।

Read More-तलाक के बाद जब हार्दिक पांड्या के सामने आई नताशा, तब कुछ ऐसा था रिएक्शन

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img