Hardoi: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी जीप, महिला सिपाही की दर्दनाक मौत

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बीती रात पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर तालाब के किनारे पलट गई जिसमें एक महिला आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल जाना।कासिमपुर थाने पर तैनात उप निरीक्षक प्रवीण सिंह व महिला आरक्षी शशि सिंह थाना कासिमपुर पर दर्ज एक अभियोग के संबंध में पीड़िता का बयान करने न्यायालय हरदोई गए थे। वापस जाते समय यह हादसा हो गया जिसमें महिला पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

अनियंत्रित होकर पलटी जीप

उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह महिला आरक्षी शशि सिंह आरक्षी शुभम यादव व मनोज कुमार गौसगंज चौकी से सरकारी जीप लेकर थाना कासिमपुर वापस जा रहे थे कि तभी रास्ते में रानी फूड कैफे के निकट सरकारी जीप अनियंत्रित होकर तालाब में पलट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टर ने महिला सिपाही को मृत घोषित कर दिया।अन्य पुलिसकर्मियों का उपचार चल रहा है। जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने घायल पुलिस कर्मियों का हाल जाना और बेहतर उपचार को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।

फतेहपुर की रहने वाली थी महिला आरक्षी

क्षेत्राधिकारी संडीला सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला सिपाही शशि, फतेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के कटरा नरैचा की रहने वाली थी। यह हादसा एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में हो गया जिस समय यह जीव रास्ते से गुजर रही थी तभी एक व्यक्ति सामने आ गया जिसे बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई।

Read More-छात्रों पर पुलिस की कार्यवाही से भड़की BJP, किया बंगाल बंद का ऐलान

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img