Sunday, December 21, 2025

पोंटिंग के बाद कप्तान ऋषभ पंत भी छोड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स का साथ? हैरान कर देगी वजह

Rishabh Pant: आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी दिक्कतों में जाती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के सीजन से पहले ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर रिंकी पोंटिंग ने दिल्ली कैपिटल्स के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है और दिल्ली कैपिटल्स से बाहर हो गए हैं। लेकिन इस बीच दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है बताया जा रहा है कि हेड कोच के बाद अब कप्तान ऋषभ पंत भी दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स छोड़ देंगे ऋषभ पंत?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है जिसे सुनकर हर क्रिकेट फैन हैरान रह गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानी के पद से ऋषभ पंत भी इस्तीफा दे सकते हैं ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ सकते हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज सब पंत आईपीएल 2025 से पहले दिल्ली कैपिटल का साथ छोड़ना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि रिंकी पोंटिंग और ऋषभ पंत के बीच काफी अच्छी दोस्ती है जिस कारण रिंकी पोंटिंग के साथ दिल्ली छोड़ने के बाद ऋषभ पंत भी दिल्ली का साथ छोड़ सकते हैं। लेकिन अभी तक इन खबरों को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

कप्तानी में कैसा रहा ऋषभ पंत का प्रदर्शन?

पिछले 4 साल से ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान बने हुए हैं। हालांकि ऋषभ पंत के कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स एक बार भी आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुंच पाई है। ऋषभ पंत के कप्तानी में दिल्ली ने सिर्फ एक बार ही क्वालीफाई किया था। इसके अलावा तीन बार दिल्ली कैपिटल्स टीम ऋषभ पंत के कप्तानी में फाइनल की रेस से बाहर रही है।

Read More-ऋषभ पंत ने साथी खिलाड़ी को स्विमिंग पूल में दिया धक्का, फिर लगाने लगे ठहाके

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img