Thursday, November 20, 2025

अयोध्या के राम मंदिर में गोली चलने से मचा हड़कंप, एक पुलिसकर्मी की मौत

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बने राम मंदिर में आज गोली चलने से एक जवान की मौत हो गई।गोली की आवाज सुनकर साथी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि शत्रुघ्न खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ है। उसे गोली लगी थी जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी तक इस घटना की वजह सामने नहीं आई है यह नहीं पता चला है कि आखिर गोली कैसे और क्यों चली। जानकारी के अनुसार यह घटना सुबह 5:30 की बताई जा रही है। मृत जवान की उम्र 25 वर्ष नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा बताया जा रहा है।

मंदिर परिसर के अंदर चली गोली

राम जन्म भूमि परिसर में गोली लगने से मरने वाला जवान अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला था। उसका नाम शत्रुघ्न विश्वकर्मा बताया गया है। अधिकारियों ने उसके परिवार को घटना की सूचना दे दी है। बता दें कि SSF का गठन खासतौर पर राम मंदिर की सुरक्षा के लिए ही किया गया है।फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की‌। इससे पहले मार्च मेंभी एक ऐसी घटना हुई थी।

फोन चला रहा था शत्रुघ्न विश्वकर्मा

शत्रुघ्न विश्वकर्मा 2019 बैच का था। वह अंबेडकरनगर के थाना सम्मनपुर के गांव कजपुरा का रहने वाला था। विश्कर्मा पीएसी से एसएसएफ में तैनात था। साथियों ने बताया कि शत्रुघ्न विश्वकर्मा फोन चला रहा था तभी यह घटना हुई है। वही इसी साल, 26 मार्च को राम जन्मभूमि परिसर में कमांडो राम प्रताप के सीने गोली में लग गई। वो अपनी AK-47 साफ कर रहे थे, तभी उससे गोली चल गई।

Read More-तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद यूपी पहुंचे नरेंद्र मोदी, साथ में दिखे CM योगी और केशव प्रसाद मौर्य

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img