पंत के कारण दर्ज हुआ Mohit Sharma के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, फेंका IPL इतिहास का सबसे महंगा स्पेल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोहित शर्मा एक मैच में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं।

180
Mohit Sharma

Mohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल 2023 में मोहित शर्मा ने अपनी गेंदबाजी से लोगों को खूब प्रभावित किया था। लेकिन आईपीएल 2024 का सीजन मोहित शर्मा के लिए अभी तक अच्छा नहीं रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए मोहित शर्मा ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मोहित शर्मा एक मैच में सबसे ज्यादा खर्च करने वाले आईपीएल के सबसे महंगे गेंदबाज बन गए हैं।

मोहित ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच मोहित शर्मा के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है। क्योंकि दिल्ली कैपिटल और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में मोहित शर्मा ने बहुत ही खराब गेंदबाजी की है। गुजरात के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मोहित शर्मा ने चार ओवर किए। जिसमें मोहित शर्मा ने 73 रन खर्च कर दिए। जिस कारण इस दौरान मोहित शर्मा का इकोनॉमी रेट 18.25 का रहा है। इस दौरान मोहित शर्मा को एक भी विकेट नहीं मिला। इसके साथ मोहित शर्मा आईपीएल इतिहास में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। मोहित शर्मा से पहले यह रिकॉर्ड बसिस थंपी के नाम दर्ज था। साल 2018 के एक मैच में बसिस थंपी ने 70 रन खर्च किए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आखिरी ओवर में खर्च कर दिए 31 रन

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में मोहित शर्मा को गेंद सौंप दी। इस दौरान स्ट्राइक पर मोहित शर्मा के सामने दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ऋषभ पंत ने मोहित शर्मा के आखिरी ओवर में 31 रन बटोर लिए जिस कारण मोहित शर्मा का स्पेल बहुत ही महंगा साबित हो गया। दिल्ली कैपिटल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार रन से जीत मिली है।

Read More-IPL में शर्मनाक हार के बाद भी पार्टी कर रहे RCB के खिलाड़ी, फैंस बोले-‘शर्म नहीं आती…’