Thursday, December 4, 2025

आम आदमी पार्टी के मंत्री ने दिया इस्तीफा, कुछ महीने पहले ही ED ने मारा था छाप

Rajkumar Anand: दिल्ली सरकार के मंत्री राजकुमार आनंद ने अपनी पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। कुछ महीने पहले ही राजकुमार आनंद के घर पर ईडी ने छापा डाला था। अब उन्होंने आम आदमी पार्टी और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री के पद पर थे।

मंत्री पद और पार्टी से दोनों से दिया इस्तीफा

आपको बता दे नवंबर 2023 में राजकुमार आनंद के घर पर ईडी की रेड पड़ी थी। राजकुमार आनंद ने पार्टी और मंत्री पद से दोनों से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने बताया, ‘मैं दिल्ली सरकार में मंत्री हूं और मेरे पास साथ पोर्टफोलियो है लेकिन आज मैं बहुत व्यथित हूं और अपना दुख बांट रहा हूं। मैं राजनीति में तब आया था जब अरविंद केजरीवाल ने कहा था की राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा हालांकि आज बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है की राजनीति तो नहीं बदली लेकिन राजनेता बदल गए। आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। लेकिन आज यह पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है। मेरे लिए मंत्री पद रहकर इस सरकार के लिए काम करना असहज हो गया है। मैं अभी इस पार्टी, इस सरकार और मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं क्योंकि मैं उनके भ्रष्टाचार में अपना नाम नहीं जुडवाना चाहता।’

आप के टिकट पर बने थे विधायक

जानकारी के मुताबिक साल 2020 में राजकुमार आनंद आम आदमी पार्टी के टिकट पर नगर से विधायक बने थे। राजकुमार आनंद ने हाल ही में सोशल मीडिया अकाउंट से कम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पोस्ट किया था। इस पोस्ट के 1 घंटे बाद ही राजकुमार आनंद ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

Read More-पवन सिंह ने किया बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव लड़ेंगे भोजपुरी सुपरस्टार

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img