Thursday, November 13, 2025

धोनी ने लगाई स्पेशल सेंचुरी, बनाया IPL में छक्कों का महा रिकॉर्ड

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत आईपीएल 2024 में बहुत ही धमाकेदार रही थी। क्योंकि चेन्नई ने आईपीएल 2024 में अपने शुरुआती दो मैच में शानदार जीत हासिल की। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का विजय रथ रुक गया है। ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ऋतुराज गायकवाड़ की अगवानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 20 रन से हरा दिया। लेकिन इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

धोनी ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2024 में तीन छक्के लगाए हैं। आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से दो छक्के निकले। इसके साथ महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में 19वें और 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी ने 19वीं और 20 में ओवर में 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बना दिया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मुंबई इंडियंस के पूर्व क्रिकेटर किरोन पोलार्ड है जिनके नाम 19वें और 20 वें ओवर में 57 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इसके बाद तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व क्रिकेटर एबी डी विलियर्स में जिन्होंने 55 छक्के लगाए हैं। एबी डी विलियर्स के साथ इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या भी है जिन्होंने अंत के ओवर्स में 55 छक्के लगाए हैं।

2008 से आईपीएल खेल रहे धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग का पहला सीजन 2008 में खेला गया था। 2008 से लगातार महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल खेल रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 252 T20 मैच खेल चुके हैं। जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के नाम 5105 रन दर्ज हैं।

Read More-सिर्फ IPL का मैच खेल कर रातों-रात स्टार बने Mayank Yadav, 4K से 76K हुए फॉलोवर्स

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img