Thursday, December 4, 2025

जूता चुराई में सालियों के डिमांड पूरी नहीं कर पाए थे Ranbir Kapoor? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर की शादी काफी चर्चा में रही है रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की कई सारी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। वहीं इसी बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ 30 मार्च को प्रसारित हो चुका है। इस शो के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर रणबीर कपूर मां नीतू कपूर बहन रिद्धिमा कपूर के साथ पहुंचे थे। इस दौरान रणबीर कपूर ने कई किस्से सुनाए लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी शादी में जूते चुराने वाला भी किस्सा सुनाया है।

रणबीर ने अपनी शादियों को दिए थे करोड़ों रुपए?

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर से जब कपिल शर्मा ने पूछा कि, ‘उनकी शादी के समय काफी चर्चा थी कि रणबीर कपूर ने अपनी सालियों को करोड रुपए दिए हैं क्या यह सच है?’ इसका जवाब देते हुए रणबीर कपूर ने अपनी शादी का एक किस्सा भी सुनाया है। रणबीर कपूर ने कहा कि,’ जी नहीं… करोड़ तो नहीं लेकिन आलिया की फ्रेंड्स और बहनों ने कुछ लख रुपए मांगे थे। मैंने उनसे उतनी वार्निंग की जितनी कर सकता था, फिर वह कुछ हजार तक आई और मैंने उतने रुपए रस्म के तौर पर दे दिया। हमारी शादी घर पर हुई थी, इसलिए अगर जूते चुराई भी जाते तो घर पर ही रहते, मैं निश्चित था।

रणबीर कपूर का वर्क फ्रंट

आपको बता दें बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रणबीर कपूर की शादी अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ 14 अप्रैल 2022 को हुई थी। दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान हुई थी। वहीं अगर रणबीर कपूर के बॉयफ्रेंड की बात करें तो रणबीर कपूर अभी हाल ही में एनिमल फिल्म में नजर आए थे यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। रणबीर कपूर बहुत जल्द नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे।

Read More-क्या रियल लाइफ में तोषू को डेट कर रही है Anupama की बहू किंजल? डेटिंग की खबरों पर निधि शाह ने तोड़ी चुप्पी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img