Thursday, December 4, 2025

होलिका दहन पर ये 5 गलतियां करना पड़ सकता है भारी, जीवन में आ सकती है परेशानियां

Holika Dahan 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा को होली की पूजा की जाती है। होली की शुरुआत होलिका दहन से होती है। इस बार होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस बार भद्रा लग रही है। 24 मार्च की रात में भद्रा काल बीतने के बाद 11:14 मिनट के बाद होलिका दहन का मुहूर्त है। होलिका दहन के समय कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। होलिका दहन के दौरान कुछ गलतियां है जो भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। इनको करने से आपके जीवन में परेशानी और कठिनाइयां उत्पन्न होने लगती हैं।

होलिका दहन पर भूलकर भी ना करें ये पांच गलतियां

-होलिका दहन के दिन कई सारे टोटके भी किए जाते हैं। होलिका दहन के दिन कई लोग चौराहे पर परिवार के साथ घूमने निकलते हैं। अगर आप चौराहे पर जाते हैं और टोटका आपको मिल जाता है तो उसे बिल्कुल भी लांघना नहीं चाहिए।

-इकलौती संतान वाले माता-पिता होलिका दहन नहीं देख बहुत ही बुरा माना जाता है। ना ही इकलौती संतान वालों को होलिका दहन की पूजा करनी चाहिए। परिवार के बड़े बुजुर्गों को होलिका पूजा का कार्य करना चाहिए।

-गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी होलिका दहन नहीं देखना चाहिए। मान्यता है कि होलिका दहन देखने से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे पर इसका बहुत बुरा असर पड़ता है।

-होलिका दहन वाले दिन चौराहे पर नकारात्मक शक्तियों का खतरा ज्यादा रहता है। इसीलिए चौराहे पर अपने बच्चों को बिल्कुल भी नहीं जाने देना चाहिए।

धर्म ग्रंथो के अनुसार होलिका दहन में सास और बहू को एक साथ नहीं जाना चाहिए। जो सास और बहू इन होलिका दहन एक साथ देखी है तो उनके रिश्ते में दरार आ जाती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-होली के रंगों से दूर रहते हैं बॉलीवुड के ये 7 स्टार, रणबीर से लेकर करीना का नाम शामिल

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img