होली के रंगों से दूर रहते हैं बॉलीवुड के ये 7 स्टार, रणबीर से लेकर करीना का नाम शामिल

Holi 2024: सभी त्योहारों में होली के त्यौहार को भी बहुत विशेष माना जाता है होली का त्योहार रंगों से भरा होता है। होली का त्योहार कई लोगों के लिए रंग-बिरंगे रंगों से लोगों को रंगना होता है तो कई सिलेब्स ऐसे जो इन रंगों से दूर रहना पसंद करते हैं। आज हम बॉलीवुड के ऐसे सितारों के नाम बताने जा रहे हैं जिन्हें रंगों के नाम से भी एलर्जी है जो होली पर रंग खेलने बिल्कुल भी पसंद नहीं करते।

जॉन इब्राहिम

बॉलीवुड के फेमस अभिनेता जॉन इब्राहिम को होली खेलने बिल्कुल भी पसंद नहीं है। खबरों के मुताबिक जॉन इब्राहिम को ऐसा लगता है कि होली के दिन पानी से खेलने पानी की बर्बादी होता है और होली के रंग नेचर को नुकसान पहुंचाते हैं।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह को भी होली खेलने बिल्कुल पसंद नहीं है। रणवीर सिंह को लगता है कि रंग नेचर पर बुरा असर डालते हैं। रणवीर सिंह भी रंगों से दूर रहते हैं।

श्रुति हसन

बॉलीवुड की अभिनेत्री श्रुति हसन को भी रंग खेलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। खबरों के मुताबिक उन्हें ऐसा लगता है की होली पर पानी से खेलने पानी की बर्बादी होता है।

करीना कपूर

बॉलीवुड की बेबो कहीं जाने वाली करीना कपूर को लेकर बताया जाता है की एक्ट्रेस ने राज कपूर के निधन के बाद से ही होली खेलना बंद कर दिया है। जिस समय राज कपूर का निधन हुआ था वह करीब महज 6 साल की थी।

रणबीर कपूर

आलिया भट्ट के पति रणबीर कपूर भी रंग नहीं खेलते हैं क्योंकि रणबीर कपूर की स्किन को रंग सूट नहीं करते। बलम पिचकारी गाने की शूटिंग के दौरान भी रणबीर कपूर को काफी परेशानी हुई थी।

तापसी पन्नू

बॉलीवुड की अभिनेत्री तापसी पन्नू भी होली नहीं खेलता है क्योंकि बताया जाता है कि एक्ट्रेस के पेरेंट्स को होली खेलना पसंद नहीं था जब वह छोटी थी। और अब वह पैक्ड शिड्यूल की वजह से रंगों से दूर रहती हैं।

करण जौहर

रिपोर्ट्स के मुताबिक करण जौहर को पहले होली खेलने बहुत पसंद था लेकिन एक इंसीडेंट के बाद उन्होंने इसे खेलना बंद कर दिया। जब करण जौहर 10 साल के थे तो किसी ने रंगों के बहाने अंडे फेंक दिए थे जिसके बाद वह काफी डर गए थे। तब से ही यह रंग नहीं खेलते हैं।

Read More-फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई करीना कपूर, ‘बेबो’ की जैकेट पर अटक गई लोगों की निगाहें

Hot this week

फर्रुखाबाद में खाकी पर हमला! सिपाही को बेल्ट-थप्पड़ों से पीटा, VIDEO वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती...

त्रिशूल-डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी! काशी में पूजा के बाद सामने आईं तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img