दिल्ली CM की गिरफ्तारी पर कुमार विश्वास ने दी पहली प्रतिक्रिया,लिख डाली रामायण की ये चौपाई

Arvind Kejriwal Arrest: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। ईडी ने आबकारी नीति मामले में गुरुवार (21 मार्च) को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया। दिल्ली हाई कोर्ट केजरीवाल को एड की किसी कार्रवाई से राहत देने से आज ही मना किया था। इसके कुछ घंटे बाद ही केंद्रीय जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कवि कुमार विश्वास ने अपनी पहली प्रक्रिया दी है।

कुमार विश्वास ने दी पहली प्रतिक्रिया

कल कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर रामचरितमानस की चौपाई के जरिए निशाना साधा है। कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है,”कर्म प्रधान विश्व रचि राखा। जो जस करहि सो तस फल चाखा।” कुमार विश्वास के अलावा अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर देश के तमाम नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

हाई कोर्ट ने राहत देने से किया था इंकार

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को एड की किसी कार्रवाई से राहत देने से आज ही दिल्ली हाईकोर्ट ने मना कर दिया था। इसके कुछ घंटे बाद ही ईडी अरविंद केजरीवाल के घर पर पूछताछ के लिए पहुंच गई।
कल शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल को अदालत में पेश किया जाएगा।

Read More-गिरफ्तार हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, AAP कार्यकर्ताओं ने लगाए नारे

Hot this week

‘पंजाब में SIR नहीं होने देंगे’, भड़के भगवंत मान, बोले- PM मोदी बताएं आखिर…

पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img