रिलीज से पहले श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम, मिला गोल्ड मेडल

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘ईठा’ रिलीज से पहले ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर चुकी है। फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। खास बात यह है कि इस रिकॉर्ड के पीछे सैकड़ों महिलाओं की एक साथ की गई लावणी प्रस्तुति है। पुणे की जील यूनिवर्सिटी में आयोजित फिल्म के प्रमोशनल कार्यक्रम में पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचीं महिलाओं ने करीब एक मिनट तक गाने के हुक स्टेप पर सामूहिक डांस किया। इस अनोखी प्रस्तुति को रिकॉर्ड के रूप में मान्यता दी गई। कार्यक्रम में श्रद्धा कपूर और फिल्म के निर्देशक लक्ष्मण उतेकर भी मौजूद रहे। इस उपलब्धि के लिए मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स महाराष्ट्र को सम्मानित किया गया।

नौवारी साड़ी में पहुंचीं श्रद्धा, स्टेज पर खुद भी किया लावणी डांस

इस खास कार्यक्रम में श्रद्धा कपूर पारंपरिक नौवारी साड़ी में नजर आईं। एमराल्ड ग्रीन रंग की साड़ी के साथ उन्होंने ट्रेडिशनल ज्वेलरी और कोल्हापुरी चप्पल पहनी थी। उनका मराठी अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से श्रद्धा कपूर, निर्देशक लक्ष्मण उतेकर और फिल्म की टीम को सर्टिफिकेट और गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद श्रद्धा ने वहां मौजूद महिलाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और मंच पर ‘जी जी रे जी’ गाने के हुक स्टेप भी किए। फिल्म के इस गाने की कोरियोग्राफी मशहूर कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट ने की है। गाने को लेकर श्रद्धा की मेहनत भी काफी चर्चा में है। निर्देशक के मुताबिक, अभिनेत्री ने रिहर्सल के दौरान पैरों में भारी घुंघरू पहनकर लंबे समय तक अभ्यास किया था। इससे उनके पैरों में सूजन और मांसपेशियों में चोट भी आई थी।

4 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म, इस मशहूर कलाकार की कहानी दिखाएंगी श्रद्धा

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी ‘ईठा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में श्रद्धा कपूर महाराष्ट्र की प्रसिद्ध लावणी और तमाशा कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म उनके संघर्ष, कला और जिंदगी के सफर से प्रेरित है। फिल्म में श्रद्धा के साथ रणदीप हुड्डा, सिद्धार्थ जाधव और जीशान अय्यूब भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 17 नवंबर को रिलीज हुए फिल्म के पहले गाने ‘जी जी रे जी’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में गाने का नाम दर्ज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद श्रद्धा की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Read more-TVS परिवार में संपत्ति को लेकर बड़ी टकरार! पिता के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं लक्ष्मी वेणु, भाई से मांगा हिस्सा

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img