Wednesday, December 3, 2025

मनोज तिवारी ने लगाया धोनी पर करियर बर्बाद करने का आरोप, कहा- ‘2011 में शतक लगाने के बाद भी मुझे बाहर…’

Manoj Tiwari on MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का सबसे सफल कप्तान माना जाता है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में T20 और वनडे विश्व कप दिलाया है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में भारतीय टीम के कई खिलाड़ी आज स्टार बन गए हैं। लेकिन इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेल चुके मनोज तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस के होश उड़ गए हैं।

मनोज तिवारी ने दिया सनसनीखेज बयान

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज मनोज तिवारी ने हाल ही में एक बहुत ही चौंकाने वाला बयान दिया है जिसमें उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी पर करियर बर्बाद करने का आरोप लगाया है। पत्रकार ऑन के सवालों का जवाब देते हुए मनोज तिवारी कहते हैं कि “मैं महेंद्र सिंह धोनी से पूछना चाहता हूं कि साल 2011 में शतक लगाने के बाद भी मुझे भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर क्यों किया गया था। उस दौरान मुझ में भी रोहित शर्मा और विराट कोहली की तरह एक स्टार हीरो बनने की क्षमता थी। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाया जब आज मैं टीवी पर देखता हूं कि कुछ लोगों को बहुत ही मौके मिल रहे हैं तो इससे मुझे बहुत दुख होता है।”

ऐसा रहा मनोज तिवारी का करियर

साल 2008 में मनोज तिवारी ने भारतीय टीम के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था। इस दौरान मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए 12 इंटरनेशनल वनडे मैच खेलते हुए 287 रन बनाए। मनोज तिवारी के वनडे करियर में एक शतक और एक हाफ सेंचुरी भी दर्ज है। इसके अलावा मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए तीन T20 मैच खेले जिसमें उन्होंने सिर्फ 15 रन बनाए। इसके बाद अभी तक मनोज तिवारी को दोबारा टीम इंडिया में नहीं देखा गया।

Read More-Ind vs Eng: चौथे टेस्ट मैच में भी वापसी नहीं करेंगे KL Rahul, इस स्टार खिलाड़ी को दिया जाएगा आराम

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img