शूटिंग सेट पर चोटिल हुए Vicky Kaushal, हाथ में चढ़ा प्लास्टर, वीडियो देख परेशान हुए फैंस

Vicky Kaushal Injury: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता और कैटरीना कैफ के पति विकी कौशल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ की शूटिंग कर रहे थे इसी दौरान वह चोटिल हो गए। विक्की कौशल का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें विकी कौशल के हाथ में प्लास्टर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। विकी कौशल का यह वीडियो देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए हैं।

विक्की कौशल के हाथ में लगी चोट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता विक्की कौशल छावा की शूटिंग सेट पर घायल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया उसमें देखा जा सकता है कि विक्की के बाएं हाथ पर प्लास्टर बंधा हुआ है और वह अपनी कर से बाहर निकाल कर अपने घर की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि विकी कौशल अब कुछ हफ्तों के लिए आराम करेंगे जब तक उनका हाथ सही नहीं हो जाता। वही विक्की कौशल का यह वीडियो देखकर उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर की थी छावा की झलक

आपको बता दे अभी हाल ही में विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने अगले प्रोजेक्ट छावा की झलक शेर की थी। छावा एक हिस्टॉरिकल ड्रामा है जो छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बेस्ड है। इस फिल्म में रश्मिका मंदांना नजर आएंगी विक्की कौशल भी लीड रोल में दिखाई देंगे।

Read More-शादी के 1 साल बाद मां बनी टीवी की ‘गोपी बहू’? बेबी गर्ल के साथ देवोलीना भट्टाचार्जी ने शेयर की तस्वीर

Hot this week

सलमान खान की शादी को लेकर राखी सावंत का दावा, बोलीं- “अब दुल्हन मैं चुनूंगी”

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों से...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img