Saturday, December 20, 2025

15 साल बाद इन दो बड़े ग्रहों की बनने जा रही युति, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय

Rahu Budh Yuti: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी गृह समय-समय पर राशि परिवर्तन किया करते हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर पड़ता है। इस समय राहु मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 7 मार्च को बुध भी इसी राशि में पहुंच जाएंगी। मीन राशि में राहु और बुध की युति 15 साल बाद बनने जा रही है। 15 साल बाद यह दोनों ग्रह नजदीक आ रहे हैं। इस दौरान इन लोगों को तगड़ा लाभ होने वाला है। इन राशि वालों के लिए बुध और राहु की युति बहुत ही लाभदायक रहेगी।

मिथुन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए बुध और राहु का संयोग बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके करियर में इस दौरान अप्रत्याशित सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको कारोबार में बहुत ही लाभ होगा। नौकरी पैसा लोगों के लिए इस वक्त प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आपको पैतृक संपत्ति का भी लाभ मिल सकता है। अचानक आपको कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क राशि

आप या आपके परिवार का कोई व्यक्ति इस दौरान विदेश यात्रा पर जा सकता है। साथ ही इस समय आपकी सभी योजनाएं सफल होगी। छात्रों को इस समय किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस समय धर्म -कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्य शुरू करने के लिए समय अनुकूल है।

कुंभ राशि

आप लोगों के लिए बुध और राहु की युति लाभकारी साबित होगी। इस समय आपको आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है साथ ही कारोबार में भी तगड़ा लाभ होगा। जिससे आपके सभी काम बनेंगे। आर्थिक स्थिति भी आपकी बेहतर रहेगी। आपका काम कारोबार वाणी से जुड़ा है तो उसमें आपको लाभ प्रदान होगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Rahu Gochar: अक्टूबर तक ये 3 राशि वाले काटेंगे मौज, राहु खोलेंगे तरक्की के रास्ते

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img