Friday, November 14, 2025

कब रिलीज होगी गोलमाल 5? रोहित शेट्टी ने दिया जवाब

Golmaal 5: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता रोहित शेट्टी इस समय अपनी फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्योंकि रोहित शेट्टी की फिल्म इंडियन पुलिस फोर्स 19 जनवरी को रिलीज होने वाली है। रोहित शेट्टी की इंडियन पुलिस फोर्स फिल्म में शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन का तड़का लगाते हुए नजर आएंगे। इसी बीच बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 फिल्म को कंफर्म कर दिया है। इसके साथ रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 कब रिलीज होगी इसका भी जवाब दिया है।

जल्द आएगी गोलमाल 5

आपको बता दे कि फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान जब रोहित शेट्टी से गोलमाल 5 को लेकर सवाल किए गए तब उन्होंने जवाब देते हुए कहा “मुझे लगता है, आज के समय में सिनेमा को ऑल द बेस्ट और गोलमाल जैसी फिल्मों की तुलना में ग्रैंड और बड़ा होना चाहिए, जो मैंने उस समय बनाई थीं। बिग का मेरा मतलब एक्शन से नहीं है। मैं गोलमाल में एक्शन नहीं जोड़ सकता। गोलमाल के बहुत सारे फैंस हैं और मैं फैंस के लिए यह ब्रांड बना रहा हूं। अगली गोलमाल फिल्म बड़ी और बेहतर होनी चाहिए, भले ही यह एक कॉमेडी फ्रेंचाइजी है।”

पहली बार 2006 में रिलीज हुई थी गोलमाल

डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल पहली बार साल 2006 में रिलीज हुई थी। गोलमाल फिल्म ने अपनी कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया था। इसके बाद इस फिल्म के अभी तक चार पार्ट बन चुके हैं। करीब 2 साल बाद साल 2008 में गोलमाल रिटर्न फिल्म रिलीज हुई जिसको भी लोगों ने खूब पसंद किया था। 6 साल 2010 में गोलमाल 3 फिल्म को रोहित शेट्टी ने रिलीज किया था। 20 अक्टूबर साल 2017 को गोलमाल अगेन फिल्म रिलीज हुई थी जिसके बाद अब गोलमाल के फैंस गोलमाल 5 फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

Read More-Video: जब ‘रामायण’ फेम दीपिका चिखलिया ने स्टेज पर छुए थे Arun Govil के पैर, कहा-‘आप मेरे परमेश्वर हैं…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img