Thursday, November 20, 2025

Amit Shah पर टूटा दुखों का पहाड़, केंद्रीय गृहमंत्री की बड़ी बहन का हुआ निधन

Amit Shah News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आज दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाने के लिए कल रविवार को अहमदाबाद पहुंचे थे अब इसी बीच उनके लिए बहुत बुरी खबर सामने आ गई है। अमित शाह की बड़ी बहन का निधन हो गया है। अपनी बड़ी बहन राजेश्वरी बहन शाह के निधन की खबर पाते ही अमित शाह ने गुजरात में अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन शाह का मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था उनकी उम्र 60 वर्ष यह बताई जा रही है पिछले कछ दिनों से बीमार चल रही थी। आज सोमवार को उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली है।

फेफड़ों की बीमारी से चल रही थी पीड़ित

बताया जा रहा है कि अमित शाह की बड़ी बहन राजेश्वरी बेन फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित चल रही थी।एक महीने पहले ही उन्हें अहमदाबाद से मुंबई में शिफ्ट किया गया था। अमित शाह की बहन के निधन की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने दुख जताया है। राजेश्वरी का पार्थिव शरीर आज उनके आवास पर लाया गया है। दोपहर को थल तेज श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

निधन की खबर पाते ही शाह ने रद्द किए सारे कार्यक्रम

अमित शाह ने अपनी बड़ी बहन के निधन की खबर पाते ही अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। सोमवार को वह बनासकांठा और गांधीनगर जिले में दो कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। इन्होंने दोनों ही कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में विभिन्न विकासशील परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। लेकिन इन्होंने इस कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया है।

Read More-क्या रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में जाएगी मायावती? खुद किया खुलासा,बाबरी मस्जिद को लेकर कही ये बात

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img