Tuesday, February 10, 2026

दूसरे मैच में धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे Rohit Sharma, बन जाएंगे सबसे सफल कप्तान!

Ind vs Afg: विराट कोहली के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं। T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की T20 सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20 मैच को जीत कर महेंद्र सिंह धोनी के एक रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं।

धोनी के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर सकते हैं रोहित

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 72 इंटरनेशनल T20 मैच खेले हैं जिसमें से टीम इंडिया को 41 T20 मैचों में जीत मिली है। इसके साथ महेंद्र सिंह धोनी भारत को सबसे ज्यादा T20 मैच जिताने वाले पहले कप्तान हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा का नाम आता है रोहित शर्मा ने अभी तक 52 T20 इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की है। जिसमें भारतीय टीम को 40 मैचों में जीत मिली है अगर भारत अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा मैच जीत जाता है। तो रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के साथ सबसे ज्यादा T20 मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन जाएंगे।

T20 वर्ल्ड कप की तैयारी में है टीम इंडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस समय T20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारी में लगा हुआ है। जिस कार्ड भारतीय टीम लगातार नए-नए खिलाड़ियों को अवसर दे रही है। लगभग 1 साल के बड़े अंतराल के बाद रोहित शर्मा को फिर से भारतीय T20 टीम के कप्तानी दे दी गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के बाद भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलेगी फिर सभी खिलाड़ी आईपीएल 2024 का सीजन खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी T20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह बना सकते हैं।

Read More-इंग्लैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों के लिए हुआ Team India का ऐलान, शमी सहित इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img