Sunday, December 21, 2025

’72 घंटे में जान से मार देंगे…’, राम भक्त रूबी आसिफ खान को मिली जान से मारने की धमकी

Aligarh Crime: आज सुबह शुक्रवार को रूबी आसिफ खान को जान से मारने की धमकी मिली है। रूबी आसिफ खान ने 1 जनवरी को अपने घर में राम दरबार की प्रतिमा स्थापित की और 22 जनवरी तक राम की पूजा करती रहेगी। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर रूबी आसिफ खान को परिवार समेत 72 घंटे में जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

रूबी आसिफ खान को मिली जान से मारने की धमकी

आपको बता दें शुक्रवार की सुबह आसिफ खान जब अपने कमरे से बाहर निकली तो उन्हें एक कागज मिला। जिस पर लिखा था तू बहुत बड़ी राम भक्त बनती है तुझे तेरे परिवार के साथ 72 घंटे में जान से मार देंगे। सीसीटीवी जब चेक किया गया तो एक आरोपी रात में उनके घर के दरवाजे के नीचे कागज डालता हुआ दिखाई दे रहा है। रूबी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि पहले भी मेरे साथ इस तरह की घटना हो चुकी है उन्होंने प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुए कहा, पोस्टर लग गए। जिंदा जलाकर मारने के मेरे बच्चे के पेट में गोली लग चुकी है। मेरे ऊपर भी फायरिंग हुई है मैं मरते-मरते बच्ची हूं। लेकिन प्रशासन सिर्फ लापरवाही दिखा रहा है। पहले मैं भगवान गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना कर चुकी हूं दुर्गा माता रानी को भी रख चुकी हूं उनकी भी पूजा की थी।

राम मंदिर के निर्माण से खुश हैं रूबी आसिफ खान

आपको बता दें रूबी आसिफ खान राम मंदिर के निर्माण से काफी खुश है और उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, मैंने 1 जनवरी से 22 जनवरी तक भगवान श्री राम दरबार की स्थापना की है। क्योंकि 500 वर्ष के बाद राम मंदिर बन रहा है। उसमें पूजा चल रही है। खुशी का माहौल है देश में तो मैं अपने घर पर पूजा रखी है। वही रूबी के पति ने प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी कैमरे के आधार पर कार्रवाई की जाए जो भी उसमें अज्ञात व्यक्ति दिखाई दे रहा हैं उस पर कार्रवाई करें।

Read More-पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर ईडी की छापेमारी, विदेशी बंदूके और सोने की छड़ों सहित कई अवैध चीजे बरामद

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img