Sunday, February 15, 2026

तलाक की अफवाहों के बीच ससुर अमिताभ और पति अभिषेक के साथ नाची ऐश्वर्या राय, वायरल हो रहा बच्चन फैमिली का वीडियो

Aishwarya Rai dance Video: पिछले काफी समय से ऐश्वर्या राय और उनके पति अभिषेक बच्चन के साथ खबरें सामने आ रही थी। हालांकि की इन खबरों पर विराम लगाते हुए ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के स्कूल फंक्शन में पूरे ससुराल वालों के साथ पहुंची हैं। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत ही पसंद कर रहे हैं।ऐश्वर्या राय अपनी फैमिली के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है।

पति और ससुर के साथ थिरकी ऐश्वर्या राय

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी दीवानगी’ पर ससुर के साथ नाच रही हैं। इस दौरान उनके पति अभिषेक बच्चन भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद ऐश्वर्या राय शाहरुख खान और करण जौहर के साथ भी नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो से साफ हो गया कि ऐश्वर्या राय की मैरिड लाइफ में कुछ भी अनबन नहीं चल रही है। एनुअल फंक्शन खत्म होने के बाद ऐश्वर्या राय को बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ ही बाहर निकलते देखा गया।

बेहद चर्चा में रही थी दोनों की शादी

आपको बता दे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी का भी चर्चा में रही थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 2007 में हुई थी। ऐश्वर्या राय ने शादी के 4 साल बाद 16 नवंबर 2011 को एक बेटी को जन्म दिया। ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन अब काफी बड़ी हो गई है ऐश्वर्या राय अपनी बेटी के साथ आए दिन तस्वीरें शेयर किया करती हैं। हालांकि कुछ दिनों से ऐश्वर्या राय तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रही थी।

Read More-‘छोटा बच्चा छोटा नहीं रहा…’ पोती आराध्या की एक्टिंग के फैन बने Amitabh Bachchan, लिखा ये खास पोस्ट

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img