Sunday, December 21, 2025

नीना गुप्ता ने Feminism को बताया ‘फालतू’, कहा- ‘हमें उनकी जरूरत ज्यादा है…’

Neena Gupta On feminism: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपने अभिनय के दम पर एक अलग पहचान बनाने वाली नीना गुप्ता अपने बेबाक और बिदांस अंदाज के लिए फेमस हैं। अभिनेत्री देश के हर मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं। हाल ही में नीना गुप्ता ने फेमिनिज्म पर अपने विचार रखे है। नीना ने इस मुद्दे को फालतू बताया है। नीना गुप्ता ने हाल ही में रणवीर अलावादिया के साथ बातचीत के दौरान फेमिनिज्म पर अपनी राय रखी है।

नीना गुप्ता फेमिनिज्म को मानती हैं ‘फालतू’

नीना गुप्ता का कहना है कि ये आवश्यक नहीं है कि ‘आपको फालतू फेमिनिज्म पर भरोसा करना है। मैं यही कहना चाहूंगी कि स्वयं को छोटा समझने से अच्छा है कि खुद की वैल्यू समझे। यदि आप एक हाउसवाइफ हैं तो इसे हेय दृष्टि से न देखें। यह एक अहम रोल है। महिला और पुरुष वैसे भी एक नहीं हो सकते। एक पुरुष जिस दिन बच्चे पैदा करने लगेगा, उस दिन से दोनों एक समान कहलाएंगे। ‘

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Neena Gupta (@neena_gupta)

कहा- ‘हमें उनकी जरूरत अधिक है…’

उन्होंने कहा कि ‘महिलाओं को पुरुषों की अधिक जरूरत है। मुझे याद है जब मैं यंग और सिंगल थी, तो मुझे सुबह 6 बजे की फ्लाइट पकड़नी थी। मैं जब सुबह 4 बजे अपने घर से निकली, तो एक लड़का मेरे पीछे चलने चलने लगा। उस समय मेरा कोई बॉयफ्रेंड नहीं था। मैं डर गई थी जिसके बाद मैं घर वापस चली गई। इसके बाद मैंने अगले दिन की फ्लाइट बुक की और अपने एक मेल दोस्त के घर पर रुकी, जिससे वह मुझे एयरपोर्ट ड्राप करने जाए। मुझे एक आदमी चाहिए था जो मेरी रक्षा कर सके। इसी प्रकार हमें उनकी जरूरत अधिक है। ‘ आपको बता दें कि नीना गुप्ता ने 49 की उम्र में विवेक मेहरा के साथ शादी कर सभी को चौंका दिया था।

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img