Sunday, December 21, 2025

लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करना लड़के को पड़ा भारी, दो बहनों ने सरेआम बेल्ट से की पिटाई, देंखे वीडियो

Viral Video: सरकार और पुलिस की तरफ से लड़कियों के खिलाफ छेड़छाड़ करने वालो के खिलाफ लगातार सख्ती की जा रही है। कई बार सरकार की तरफ से लड़कियों को अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक करने का अभियान भी सरकार की तरफ से चलाया गया है। आपको बता दें कि इसी बीच दो लड़कियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दो लड़कियों ने एक शख्स की सरेआम बेल्ट से खूब पिटाई की है।

लड़कियों ने छेड़छाड़ करने वाले लड़के को पीटा

आपको बता दें कि हाल ही में ट्विटर पर एक वीडियो लोगों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। इस वायरल वीडियो में लोग लड़कियों की बहादुरी देखकर उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां एक लड़के को बेल्ट से पिटती हुई नजर आ रही है। जिस लड़के की इस वीडियो में पिटाई हो रही है उस पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह लड़का लड़कियों के साथ बदतमीजी कर रहा था और उनका हाथ पकड़ने लगा जिसके बाद दो बहनों ने उस लड़के की सरेआम बेल्ट से पिटाई कर दी।

लोगों ने बहादुरी को किया सलाम

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद लोग इन दो लड़कियों की बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह मामला ओडिशा के बहरामपुर का बताया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस ने इस लड़के की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

Read More-जनता को लगा जोरदार झटका! बिजली की कीमत में हो सकती है 10% बढ़ोतरी

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img