हरदोई में 8 साल की बच्ची के शरीर पर उभर रहे राम और राधे नाम के शब्द, देखकर डॉक्टर भी हुए हैरान

Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले से एक बहुत ही हरण कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक बच्ची के शरीर में कभी राम तो कभी राधे नाम के शब्द उभर रहे हैं। वहीं कुछ ही देर बाद अपने आप ही मिट जाते हैं बच्चे को कोई परेशानी भी महसूस नहीं हो रही है। कुछ लोग इसे चमत्कार समझ रहे हैं। बच्ची को देखने के लिए आसपास के इलाकों के लोग इकट्ठा हो रहे हैं परिजनों का कहना है कि एक महीने से यह घटना चल रही है।

पूरी तरह से नॉर्मल है बच्ची

परिजनों ने बताया कि बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है कोई दिक्कत भी नहीं है खुजली जैसी समस्या भी नहीं है। वही इस मामले को लेकर डॉक्टर भी हैरानी जाता रहे हैं कुछ लोग देवी चमत्कार बता रहे हैं तो कोई स्किन रिएक्शन बता रहा है। यह पूरा मामला माधोगंज विकासखंड के सहिजना गांव का है। जहां देवेंद्र और ममता की चार संताने हैं दूसरे नंबर की बेटी साक्षी के शरीर पर धार्मिक नाम उभर आने का दावा किया जा रहा है। वही साक्षी 8 वर्ष की है और स्थानीय स्कूल में पढ़ रही है।

साक्षी के पिता ने कही ये बात

वही साक्षी के पिता देवेंद्र ने बताया की बेटी के शरीर पर देवी देवताओं के नाम स्वत: लिखे गए। पहली बार 12 अक्टूबर को खरोच के निशान दिखाई दिए थे जिसके बाद साक्षी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया गया उसे एलर्जी की दवा दे दी गई। लेकिन लगातार साक्षी के शरीर पर राम और राधे के शब्द उभर रहे हैं। वही साक्षी को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं।

Read More-‘Delhi- NCR ही नहीं, पूरे देश में बैन हो पटाखे…’ सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img