Tuesday, December 23, 2025

फिर आ सकती है भूकंप की तबाही, वैज्ञानिकों ने जारी किया अलर्ट

Nepal Earthquake: नेपाल में बीती रात आए तेज भूकंप ने तबाही मचा दी है। नेपाल में भूकंप से 132 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं और मरने वालों की संख्या में इजाफा होने की आशंका है। भूकंप के झटका दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में भी महसूस किए गए हैं। 1 महीने के अंदर नेपाल की धरती तीसरी बार भूकंप के झटको से थर्राई है। अब इसी बीच वैज्ञानिकों ने बहुत बड़ी चेतावनी जारी कर दी है।

वैज्ञानिक ने जारी की चेतावनी

भूकंप के सको के बीच एक वैज्ञानिक ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, भूकंप जल्द फिर से दस्तक दे सकता है। वीडियो इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के पूर्व भूकंप विज्ञान अजय पाॅल ने कहा, शुक्रवार को भूकंप का केंद्र नेपाल के डोटी जिले में था। यह क्षेत्र 3 अक्टूबर को भी नेपाल में भूकंप से भी प्रभावित हुआ था। नेपाल में केंद्रीय बेल्ट को सक्रिय रूप से ऊर्जा जारी करने वाले क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। इससे पहले कई वैज्ञानिकों ने भविष्यवाणी की है कि हिमालय क्षेत्र में कभी भी एक बड़ा भूकंप आ सकता है।

भूकंप की संभावना पैदा हो रही

वही आपको बता दें वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि लगभग 40-50 मिलियन वर्ष पहले भारतीय प्लेट यूरेशियन प्लेट से टकराने के लिए हिंद महासागर से उत्तर की ओर बढ़ी तो हिमालय का निर्माण हुआ। वही विशेषज्ञों का कहना है कई भूकंप की संभावना को पैदा कर रहा है। आने वाले भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8 से अधिक हो सकती है। हालांकि अभी तक भूकंप कब आएगा इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Read More-28 साल तक पति को मृत समझ विधवा की जिंदगी जी रही थी महिला, फिर करवा चौथ से पहले हुआ ऐसा चमत्कार…

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img