Wednesday, February 18, 2026

कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक हुए सलमान खान, रिलीज हुआ टाइगर 3 का पहला गाना

Tiger 3 Song Out: बॉलीवुड के भाई जान इस समय टाइगर बनकर फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। सलमान खान की फिल्म टाइगर का तीसरा सिक्वल रिलीज होने वाला है। जिस कार्य बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्म टाइगर 3 को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी बीच आज 23 अक्टूबर को टाइगर 3 फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है जिसमें सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक होते नजर आए हैं।

कैटरीना कैफ के साथ रोमांटिक हुए सलमान

आपको बता दे कि आज टाइगर 3 फिल्म के पहले गाने की रिलीज डेट रखी गई थी। इसके बाद आज टाइगर 3 फिल्म का पहला गाना लेके प्रभु का नाम रिलीज कर दिया गया है। टाइगर 3 फिल्म के पहले गाने लेके प्रभु के नाम में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ जबरदस्त डांस करते हुए नजर आए हैं। इसके साथ लेके प्रभु का नाम गाने में सलमान खान और कैटरीना कैफ की रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा सकती है।

अरिजीत सिंह ने दी अपनी आवाज

बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने पहली बार सलमान खान के लिए गाना गया है। अरिजीत सिंह और सलमान खान का काफी लंबे समय से विवाह चल रहा था। जिसके बाद अरिजीत सिंह ने सलमान खान के साथ चल रहे झगड़े को भुलाकर टाइगर 3 फिल्म के पहले गाने लेके प्रभु का नाम में अपनी आवाज दी है।

Read More-ब्रेकअप की अटकलें के बीच अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा को किया बर्थडे विश, पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ‘हमेशा साथ रहूंगा…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img