दशहरा के दिन अपराजिता के फूलों इस तरह से करें उपाय, होंगे मालामाल

हिंदू त्योहारों में से प्रमुख पर्व है दशहरा। नौ दिनों की पूजा के बाद दशहरा त्योहार का आगमन होता है। नवरात्रि में एक शक्तिशाली अवसर के रूप में देखा जाता है और इसके बाद दशहरा का आगमन बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत देता है।

191

Aparajita Phool Ke Upay in Dussehra: हिंदू त्योहारों में से प्रमुख पर्व है दशहरा। नौ दिनों की पूजा के बाद दशहरा त्योहार का आगमन होता है। नवरात्रि में एक शक्तिशाली अवसर के रूप में देखा जाता है और इसके बाद दशहरा का आगमन बुराई पर अच्छाई की जीत का संकेत देता है। कुछ विशेष ज्योतिष उपायों को आजमाते हैं जो जीवन में सफलता दिलाने में हमारी सहायता करते हैं। न सिर्फ सांस्कृतिक परंपराओं का आनंद उठाने बल्कि ज्योतिषीय ऊर्जाओं का भी लाभ उठाने का यह एक अच्छा वक्त माना जाता है।

दशहरा के दिन कुछ विशेष फूलों के उपायों से घर में समृद्धि के द्वार खुल जाते हैं। अपराजिता का फूल विशेष रूप से पूजनीय माना जाता है और इसे शिवलिंग सहित कई अन्य देवों को समर्पित करना बहुत फलदायी होता है। वहीं अगर आप अपराजिता के फूल के ज्योतिष उपाय दशहरा के दिन आजमाती हैं तो ये आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है।

दशहरा की पूजा में करें इस्तेमाल

अपराजिता के फूलों को दशहरा के दिन की जाने वाली पूजा और अनुष्ठानों में अवश्य शामिल करें। आप इन फूलों को देवताओं को अर्पित करें। यह फूल माता लक्ष्मी के चरणों में समर्पित करें जिससे आपके लिए धन के योग बनेंगे। गुरु बृहस्पति के साथ अपराजिता का संबंध ऐसे अनुष्ठान की शुभता को बढ़ाता है और घर में प्रचुरता की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ावा देता है।

अपराजिता की माला बनाना

दशहरा के दिन अपराजिता के 11 फूलों की माला घर के मंदिर में चढ़ाएं और इस माला को धारण करें। इस माला के असर से आपको आर्थिक में सफलता मिलेगी और आपका बृहस्पति मजबूत होगा। मान्यता है कि बृहस्पति अगर मजबूत होता है तो आपको कभी भी धन की कमी नहीं होती है और बाहरी जगहों से धन के योग बनते हैं।

नहाने के पानी में मिलाएं 5 फूल

दशहरा के दिन अगर आप अपराजिता के 5 फूल स्नान के पानी में मिलाती हैं तो इसका आपको फायदा मिलता है और आपका भाग्य उत्तम बना रहता है। इस पानी से स्नान करना आपके जीवन के लिए उन्नति के मार्ग खोलता है। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर जल से भरा एक पात्र रखें और इसमें अपराजिता के फूल डालें। यह उपाय भी आपको आपके घर के लिए धन के रास्ते खोलने में सहायता करता है।

दशहरा के दिन घर की तिजोरी में रखें फूल

दशहरा के दिन अगर आप अपराजिता के 7 फूल माता लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाते हैं और फिर इन्हें घर की तिजोरी में रख लेते हैं तो ये आपकी तिजोरी में धन को एकत्रित करने में सहायता करता है। ऐसा करने से आपको कभी भी धन की हानि नहीं होती है और शुभ लाभ मिलते हैं।

घर के ईशान कोने में रखें अपराजिता के फूल

घर की खुशहाली के लिए अगर आप दशहरा के दिन घर के ईशान कोण पर एक बर्तन में अपराजिता के फूल रखती हैं आपके लिए धन के मार्ग खोलने में सहायता करते हैं। ईशान कोण को पॉजिटिव एनर्जी का स्रोत माना जाता है, इसी कारण यहां अपराजिता के फूल रखने से देवों की भी कृपा प्राप्त होती है।

चढ़ाएं अपराजिता के फूल

ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को चंद्रमा के साथ जोड़ा जाता है, इसलिए अगर आप दशहरा की रात अपराजिता के फूल चन्द्रमा को अर्पित करती हैं तो आपके घर में हमेशा गुरु का आशीर्वाद बना रहता है और समृद्धि आती है। इन उपायों के अलावा अगर आपके घर में श्री यन्त्र है तो इसके चारों ओर अपराजिता के फूल रखें, ये धन को आकर्षित करने में सहायता करते हैं और आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।