Thursday, November 13, 2025

आज होगा World Cup 2023 की दो बेस्ट टीमों का आमना-सामना! धर्मशाला में भारत से भिड़ेगा न्यूजीलैंड

IND vs NZ: विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड और भारत में दो ऐसी क्रिकेट टीमें है जिन्होंने अभी तक एक भी मैच नहीं गंवाया है। भारतीय टीम और न्यूजीलैंड टीम में विश्व कप 2023 में अपने चारों मैचों में शानदार जीत हासिल की है और एक से बढ़कर एक मजबूत टीमों को हराया है। आपको बता दे कि विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सामना भारतीय क्रिकेट टीम से होने जा रहा है। पहली बार विश्व कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा।

आज होगा न्यूजीलैंड और भारत के बीच मैच

विश्व कप 2023 में आज 22 अक्टूबर को रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का सामना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस भारत और न्यूजीलैंड के मैच का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दोनों टीमों ने अभी तक विश्व कप 2023 में एक भी मैच नहीं हारा है। जिस कारण न्यू जीलैंड क्रिकेट टीम और भारतीय क्रिकेट टीम क्रमशः विश्व कप 2023 के अंक तालिका में पहले और दूसरे नंबर पर बनी हुई है। इसलिए भारत और न्यूजीलैंड को विश्व कप 2023 की बेस्ट टीम कहा जा रहा है।

कब और कहां होगा मैच?

आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। धर्मशाला के मैदान में भारतीय टीम का सामना दोपहर 2:00 से न्यूजीलैंड टीम से होगा। क्रिकेट फैंस भारत और न्यूजीलैंड के मैच को डिजनी प्लस हॉटस्टार के जरिए फ्री में अपने मोबाइल पर देख सकते हैं।

Read More-साउथ अफ्रीका के सामने चारों खाने चित हुआ विश्व विजेता, इंग्लैंड को मिली वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी हार

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img