Bloating: अगर आपको भी है पेट फूलने की समस्या तो इन उपायों से तुरंत मिल जाएगा आराम

263

Bloating: आजकल गलत खानपान के कारण पेट फूलने (Stomach Bloating) की परेशानी बहुत ही आम है। जब पेट फूलता है तो वह कड़ा हो जाता है और बेहद तकलीफ होती है। यह समस्या से किसी भी उम्र में हो सकती है। पेट फूलने (Stomach Bloating) की परेशानी से निजात पाने के लिए आप घरेलू उपाय अपना सकते हैं। कभी-कभी तो यह समस्या सामान्य है मगर यदि यह समस्या ज्यादातर हो रही है तो सावधान हो जाना चाहिए। अपने डॉक्टर से मिलकर तुरंत ही इस समस्या का समाधान लेना चाहिए। नहीं तो कई प्रकार की परेशानियां भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं पेट फूलने की क्या वजह है और इससे निजात कैसे पा सकते हैं…

आखिर क्यों फूलता है पेट

पेट फूलने की परेशानी लगभग तो सामान्य ही होती है। इसके कारण पेट से जुड़ी कुछ समस्याएं भी होती हैं। जैसे तली भुनी चीजों को खाने से, डाइजेशन की परेशानी और सेहत से जुड़ी कुछ परेशानियों के कारण से यह समस्या भी होती है। अधिक स्ट्रेस लेना भी इस समस्या की बड़ी वजह हो सकती है।

योग और वॉक से उपाय

सेहत को ठीक रखने के लिए खुद को शारीरिक रूप से सक्रिय रखें। यह पेट फूलने की समस्या से मुक्ति दिलाने का काम करता है और पाचन को भी ठीक रखता है। टहलना और योग जैसी क्रियाएं पेट से अतिरिक्त गैस को बाहर निकालकर राहत पहुंचाती हैं। यदि किसी को पेट में सूजन या कब्ज है तो टहलने से काफी आराम मिल सकता है।

अपने डाइट में फाइबर की मात्रा अधिक बढ़ाएं

फाइबर पाचन को ठीक रखने में काफी मदद करता है। यह कब्ज और पेट में सूजन में काफी आरामदायक साबित हो सकता है। मगर इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि अधिक फाइबर वाली चीजों के खाने से भी गैस और पेट में सूजन की समस्या हो सकती है। इसलिए अपने डाइट में फाइबर को बैलेंस्ड रखे। अपने डाइट चार्ट में कुछ फलों और सब्जियों को शामिल करके शरीर के लिए आवश्यक फाइबर की पूर्ति कर सकते है।

सोडियम वाली चीजों से रहें दूर

सोडियम का अधिक मात्रा में सेवन भी पेट संबंधी परेशानी को बढ़ा सकती हैं। सोडियम वाली चीजों के अधिक खाने से पेट और शरीर के दूसरे अंगों में सूजन की परेशानी हो सकती है। सोडियम की अधिक मात्रा हाई ब्लड प्रेशर की वजह भी बन सकती है।

Disclaimer: इस आलेख में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।