‘पूरा देश शर्मसार है…’मध्य प्रदेश में नाबालिक के साथ हुए बलात्कार पर फूटा राहुल गांधी का गुस्सा

MP Rape Case: मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला इस वक्त काफी फूल पड़ रहा है। अब इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में एक 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत हुई है उसे भारत माता के हृदय पर आघात हुआ है। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर भी निशाना साधा है।

भारत माता के हृदय पर आघात है

राहुल गांधी ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि,’मध्य प्रदेश में एक 12 साल की बच्ची के साथ हुआ भयावह अपराध, भारत माता के हृदय पर आघात है। महिलाओं के खिलाफ अपराध और नाबालिक बच्चों के खिलाफ हुए दुष्कर्म की संख्या सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में है इसके गुनहगार वह अपराधी तो हैं ही जिन्होंने यह गुनाह किए हैं साथी प्रदेश के बीजेपी सरकार भी है जो बेटियों की रक्षा करने में अक्षम है। न न्याय है, ना कानून व्यवस्था और ना ही अधिकार आज मध्य प्रदेश की बेटियों की स्थिति से पूरा देश संसार है मगर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री में बिल्कुल शर्म नहीं है, चुनावी भाषण खोखले वादे और झूठे नारो के बीच बेटियों की चीखें उन्होंने दबा दी है।’

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार नाबालिक बच्ची उत्तर प्रदेश की रहने वाली है।इस मामले में यूपी पुलिस के साथ भी संपर्क किया गया है। मामले में उज्जैन एसपी सचिन शर्मा ने एसआईटी की गठन कर जांच का आदेश दिया है। बताया जा रहा है कि उज्जैन में दुष्कर्म पिता नाबालिक बच्ची बेसुध हालत में पुलिस को खून से लटपट सड़क पर मिली। बच्ची खून से लथपथ हालत में ढाई घंटे तक सड़क पर भटकती रही लेकिन कोई भी उसकी मदद करने के लिए आगे नहीं आया।

Read More-PM मोदी से पहले अयोध्या का दौरा कर सकते हैं राहुल गांधी,राम लाल के दर्शन करना चाहते हैं कांग्रेस नेता!

Hot this week

फर्रुखाबाद में खाकी पर हमला! सिपाही को बेल्ट-थप्पड़ों से पीटा, VIDEO वायरल, एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती...

त्रिशूल-डमरू के साथ दिखे पीएम मोदी! काशी में पूजा के बाद सामने आईं तस्वीरों ने बढ़ाई हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img