G20 Summit: इस समय पूरे देश में बारिश का मौसम चल रहा है। देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। जोरदार बारिश से कई जगह पर जल भराव हो गया है। इस समय भारत की राजधानी दिल्ली में g20 समिट का आयोजन किया गया है। पहली बार भारत को नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में g20 समिट की मेजबानी सोपी गई है। G20 समिट में हिस्सा लेने के लिए विश्व के कई बड़े देशों के उपाध्यक्ष नई दिल्ली पहुंचे हैं। इसी बीच नई दिल्ली के भारत मंडपम में पानी भर गया है। जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोला है।
भारत मंडपम में भरा पानी
इस समय दिल्ली में बारिश हो रही है। दिल्ली में 30 से अधिक देशों की मेहमान नवाजी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम की स्थापना की है। लेकिन इस समय भारत मंडपम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में भारत मंडपम में पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में हो रही लगातार बारिश के कारण भारत मंडपम में जल भराव हो गया है।
करोड़ों रुपये की लागत से G20 के सदस्यों की मेहमाननवाजी के लिए बनाए गए ‘भारत मंडपम’ की तस्वीरें।
विकास तैर रहा है…https://t.co/EcQBcM7o7E
— Srinivas BV (@srinivasiyc) September 10, 2023
कांग्रेस ने बोला हमला
भारत मंडपम में पानी भरने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोल दिया है। भारत मंडपम का एक वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस के युवा अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कैप्शन में लिखा है कि ‘करोड़ों रुपये की लागत से G20 के सदस्यों की मेहमाननवाजी के लिए बनाए गए ‘भारत मंडपम’ की तस्वीरें। विकास तैर रहा है’। विश्व के कई बड़े ताकतवर देश के नेता इस समय भारत में मौजूद हैं|