Friday, January 23, 2026

लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान घायल हुई ममता बनर्जी, हेलीकॉप्टर में बैठते समय हुई चोटिल

Mamta banarjee Injured: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गई हैं। ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए दुर्गापुर पहुंची थी जहां हेलीकॉप्टर पर चढ़ते समय उनके साथ यह हादसा हो गया। हालांकि इस दुर्घटना में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को मामूली चोटे आई हैं। बताया जा रहा है कि ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर के अंदर ही फिसल गई।

हेलीकॉप्टर के अंदर फिसल गया पर

दुर्गापुर से आसनसोल जाने के लिए हेलिकॉप्टर ममता का इंतजार कर रहा था। उसके बाहर चढ़ने के लिए सीढ़ियां लगाई गई थीं, जिन पर चढ़ते हुए हेलिकॉप्टर के भीतर बैठना था। सीढ़ियों पर चढ़ने के बाद जैसे ही ममता बनर्जी हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए बढ़ी अचानक उनका पैर फिसल गया। हालांकि तुरंत ही उनके सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभाला। इस दुर्घटना में ममता को मामूली चोटें आई हैं। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

इससे पहले भी हो चुका है हादसा

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ममता बनर्जी दुर्घटना का शिकार हुई हूं इससे पहले भी वह कई बार दुर्घटना का शिकार हो चुकी है।पिछले महीने 14 मार्च को बंगाल सीएम अपने घर पर गिर गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें गंभीर चोट आई थी। ममता के माथे पर चोट लगी थी, जिसकी वजह से खून बहने लगा।

Read More-लोकसभा चुनाव के बीच भारतीय नेताओं पर क्यों भड़का पाकिस्तान? कहा- ‘राजनीतिक फायदे के लिए हमें मत घसीटिए’

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img