Wednesday, December 3, 2025

‘दो-दो मुख्यमंत्री जेल में बंद है…’पूर्व CM अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

Ashok Gahlot: सोमवार 1 अप्रैल को राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने कहा कि भ्रष्टाचार इतना ज्यादा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति को कहना पड़ा की चुनावी बाॅन्ड दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। इलेक्टोरल बाॅन्ड पर बीजेपी को घेरते हुए पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि उन्होंने जो कार्रवाई की है दो-दो मुख्यमंत्री जेल में हैं।

अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि,’अगली सरकार 400 पर के नारे दिए जा रहे हैं। लोगों में यह भ्रम फैलाया जा रहा है ताकि हम उन्हें वोट दे। उन्होंने जो कार्रवाई की है दो-दो मुख्यमंत्री जेल में है चुनावी बाॅन्ड के माध्यम से देश को लूट लिया है। ईडी भेजो और 100 करोड़, 50 करोड रुपए ले लो यह बहुत बड़ा भ्रष्टाचार है। इलेक्ट्रिकल बंद इतना भ्रष्टाचार है कि देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पति प्रभाकर कह रहे हैं कि यह देश का नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला है। कांग्रेस के बैंक खातों पर रोक लगा दी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसको रोका है। स्टे किया है।’

लोगों इनकी चालों को समझ गए हैं-अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने कहा अगर संयुक्त राष्ट्र का रहा है कि यह क्या तमाशा हो रहा है आप किसी राजनीतिक दल के खाते पर रोक लगा दो, तो चुनाव कैसे लड़ेंगे वह लोकतंत्र है सब को छूट होनी चाहिए। मैं समझता हूं कि जो माहौल बनता जा रहा है उसका पूरा फायदा मिलेगा और लोग इनकी (बीजेपी) चालो को समझ गए हैं। बीजेपी महा भ्रष्ट पार्टी है। सरकार ने देश को लूट लिया है।

Read More-स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ने का किया ऐलान, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img