शादी करने जा रहे जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया? पिता बोनी कपूर ने दिया बड़ा बयान

Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री जाह्नवी कपूर हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। जाह्नवी कपूर पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। आपको बता दे कि पिछले कुछ समय से लगातार बॉलीवुड की हसीना जाह्नवी कपूर का नाम शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। शिखर पहाड़ी और जाह्नवी कपूर के रिश्ते को लेकर बोनी कपूर ने बहुत ही बड़ा खुलासा किया है।

बोनी कपूर ने दिया बड़ा बयान

बोनी कपूर ने हाल ही में अपनी बेटी जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच चल रहे रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है। जिसमें बोनी कपूर ने कहा शिखर और मेरा बहुत ही खास रिश्ता रहा है। क्योंकि जब जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के बीच बातचीत नहीं होती थी उससे पहले भी हम दोनों के बीच एक खास बॉन्डिंग थी। उस दौरान ही मुझे यह समझ आ गया था की शिकार कभी भी किसी के साथ एक्स नहीं हो सकते। शिखर पहाड़िया हमेशा ही जाह्नवी कपूर के आसपास ही रहेगा। मैं बहुत ही लकी हूं कि पहाड़िया हमारी फैमिली के साथ जुड़ा है।

जाह्नवी के रूमर्ड बॉयफ्रेंड हैं शिखर

आपको बता दे कि बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री जानवी कपूर को कई बार बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ देखा जा चुका है। जिस कारण शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर के बीच डेटिंग की खबरें काफी लंबे समय से चल रही है। लेकिन ना ही अभी तक जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अपने रिश्ते को लेकर ऑफिशियल एलाउंसमेंट नहीं किया है। शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर ने एक दूसरे के बीच रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर कोई भी रिएक्शन नहीं दिया है।

Read More-वडा पाव बनाने वाले 12 साल के लड़के से इंप्रेस हुई परिणीति चोपड़ा, वीडियो शेयर कर की तारीफ

Hot this week

पार्टी टूटी, सिंबल बदला… 5 महीने में ममता बनर्जी की सियासी तस्वीर क्यों पलट गई?

पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस को लेकर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img