वाराणसी से अरविंद केजरीवाल लड़े चुनाव, सपा नेता ने रखी मांग

सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से या तो अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ने नहीं तो सुनीता केजरीवाल को चुनाव लड़ना चाहिए।

44
Arvind Kejriwal

Lok Sabha Election: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। इस समय उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल चुनाव प्रचार में लगी हुई है। अब इसी बीच समाजवादी पार्टी के एक नेता केजरीवाल को लोकसभा चुनाव लड़ने की मांग की है। सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से या तो अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ने नहीं तो सुनीता केजरीवाल को चुनाव लड़ना चाहिए।

अरविंद या सुनीता को लड़ना चाहिए चुनाव

सपा नेता आईपी सिंह ने कहा कि गठबंधन को इसके बारे में गंभीरता से सोचना चाहिए। या तो वाराणसी लोकसभा सीट से अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल या फिर आप सांसद संजय सिंह को पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ना चाहिए। उनके चुनाव लड़ने से वाराणसी में गठबंधन की दावेदारी मौजूद होगी। अगर इनमें से कोई वाराणसी सीट से चुनाव लड़ता है तो भाजपा को हराया जा सकता है। यही नहीं केंद्र में सरकार भी बन सकती है। वाराणसी लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के खाते में आई है। इस सीट से कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को टिकट दिया है।

वाराणसी से अरविंद केजरीवाल लड़ चुके हैं चुनाव

आपको बता दे 2014 में अरविंद केजरीवाल वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव पीएम मोदी के खिलाफ लड़ चुके हैं। इस चुनाव में उन्हें 2,09,238 वोट मिले थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें हर का सामना करना पड़ा था|

Read More-‘राहुल गांधी सबसे पहले इटली भागेगा…’, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को लेकर क्या बोले CM योगी, देखें Video