प्रेस कॉन्फ्रेंस में करोड़ों की घड़ी पहन कर पहुंचे Rohit Sharma, कीमत इतनी के बन जाएगा आलीशान घर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने हैं। जिसमें रोहित शर्मा ने इतनी महंगी घड़ी पहनी। जिसकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

174
Rohit Sharma

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वनडे विश्व कप खेला था और शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन टीम इंडिया को फाइनल में हार देखनी पड़ी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष जय शाह ने पहले ही कंफर्म कर दिया था कि t20 विश्व कप में भारत के कप्तान रोहित शर्मा ही रहेंगे। T20 विश्व कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। इसके बाद हाल ही में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने हैं। जिसमें रोहित शर्मा ने इतनी महंगी घड़ी पहनी। जिसकी कीमत सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

रोहित ने पहनी करोड़ों की घड़ी

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का हिस्सा बने थे। इस दौरान रोहित शर्मा की घड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में बनी हुई है क्योंकि रोहित शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस में बहुत ही महंगी घड़ी पहनी रखी थी। प्रेस कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रोहित शर्मा ने Patek Philippe Nautilus Platinum 571 घड़ी पहन रखी थी। अगर हम लोग इस घड़ी की कीमत की बात करें तो Patek Philippe Nautilus Platinum 571 घड़ी 2.16 करोड रुपए की मिलती है। इतनी महंगी घड़ी में एक आम इंसान आलीशान घर बनवा सकता है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा महंगी घड़ी रखने का शौक है। यह पहली बार नहीं है जब रोहित शर्मा ने इतनी महंगी घड़ी पहनी हो इससे पहले भी रोहित शर्मा कई लग्जरी घड़ी पहन चुके हैं।

मुंबई के लिए खेल रहे रोहित शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस समय मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इस बार मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को रोहित शर्मा से कप्तानी का पद छीन कर दे दिया है। जिस कारण रोहित शर्मा ओपनर बल्लेबाज के तौर पर मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आईपीएल 2024 के बाद रोहित शर्मा t20 विश्व कप 2024 में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे।

Read More-जनसभा को संबोधित करते समय स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता,काफिले को दिखाए गए काले झंडे