‘आने वाले पीढ़ियां याद रखेगी…’ हॉकी में भारतीय टीम ने जीता मेडल, पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई

Indian Hockey Team: भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में देश का नाम ऊंचा कर दिया है भारत के हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में स्पेन के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है इसके साथ पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत को एक और मेडल मिल गया है। स्पेन की हॉकी टीम के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम ने मैच जीत कर मेडल अपने नाम कर लिया है जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम की सराहना की है।

हॉकी में भारत ने जीता कांस्य पदक

भारत की हॉकी टीम का सामना पेरिस ओलंपिक में स्पेन की हॉकी टीम से हुआ था। स्पेन के खिलाफ ओलंपिक में भारत ने 2-1 से मुकाबला जीत लिया है। इसी के साथ भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को हरा कर पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक भारत को दिल दिया है। 50 साल बाद भारत को ओलंपिक में लगातार दूसरा मेडल मिला है। हरमनप्रीत सिंह के कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम में स्पेन को हराकर इतिहास रच दिया है।

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

भारतीय हॉकी टीम के शानदार जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी टीम को शुभकामनाएं दी हैं और सोशल मीडिया पर एक ट्वीट शेयर करते हुए लिखा “उपलब्धि जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी! भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में चमकाया, कांस्य पदक जीता! यह और भी खास है क्योंकि यह ओलंपिक में उनका लगातार दूसरा पदक है। उनकी सफलता कौशल, दृढ़ता और टीम भावना की जीत है। उन्होंने अत्यधिक धैर्य और लचीलापन दिखाया। खिलाड़ियों को बधाई। हर भारतीय का हॉकी से भावनात्मक जुड़ाव है और यह उपलब्धि इस खेल को हमारे देश के युवाओं के बीच और भी लोकप्रिय बनाएगी।”

Read More-‘मां कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई…’विनेश फोगाट ने किया संन्यास का ऐलान

Hot this week

‘वो कपड़े उतार देता…’ Vaibhav Suryavanshi को लेकर ये कैसा बयान दे गए रवि शास्त्री?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav...

समंदर में भारतीय क्रू का शिकार करने आए थे खूंखार लुटेरे, अचानक आसमान से टपके MARCOS कमांडो और फिर…

अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के सबसे व्यस्त और संवेदनशील रूट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img